Film Wrap: दुबई की मॉडल एजेंसियों पर बड़ा खुलासा, दिलजीत दोसांझ ने क्या कहा?

फिल्म रैप में पढ़ें बॉलीवुड की बड़ी खबरें- रितेश देशमुख की राजा शिवाजी ने 11.35 करोड़ की ओपनिंग के साथ मराठी सिनेमा में नया इतिहास रच दिया है. शाहरुख खान की नई फिल्म किंग के सेट से नई फोटो-वीडियो वायरल हुई हैं.

Advertisement
कॉन्सर्ट में क्या बोले दिलजीत दोसांझ? (Photo: Screengrab) कॉन्सर्ट में क्या बोले दिलजीत दोसांझ? (Photo: Screengrab)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 02 मई 2026,
  • अपडेटेड 8:48 PM IST

शनिवार को एंटरटेनमेंट की दुनिया में काफी चीजें हुईं. एक तरफ जहां दिलजीत दोसांझ इन दिनों विदेशों में कॉन्सर्ट कर रहे हैं. जहां उन्होंने एक बड़ा बयान दिया है. वहीं दूसरी तरफ वाहिद अली खान ने दुबई की मॉडल एजेंसियों की कड़वी सच्चाई उजागर की है.

5BHK फ्लैट-रेंज रोवर, दुबई जाकर आलीशान लाइफ जीती हैं मॉडल, इंटीमेट होने के मिलते हैं करोड़ों?
वाहिद अली खान ने दुबई की मॉडल एजेंसियों की कड़वी सच्चाई उजागर की है, जहां गरीब भारतीय लड़कियों को भव्य जीवनशैली दिखाकर वहां बुलाया जाता है, लेकिन असल में उनका शोषण किया जाता है. 

Advertisement

'दुनिया छोड़ चुका हूं, मौत का डर नहीं', बीच कॉन्सर्ट बोले दिलजीत दोसांझ, घबराए फैंस
दिलजीत दोसांझ इन दिनों विदेशों में कॉन्सर्ट कर रहे हैं. उनके हालिया कॉन्सर्ट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में है.  यह पल 30 अप्रैल 2026 को कनाडा के कैलगरी में स्कोटियाबैंक सैडलडोम में उनके 'Aura World Tour' के शो का है. 

प्रेग्नेंट हैं दीपिका, बेबी बंप छिपाकर शाहरुख खान संग कर रहीं किंग की शूटिंग, वायरल हुआ Video
शाहरुख खान की नई फिल्म किंग के सेट से नई फोटो-वीडियो वायरल हुई हैं. इसमें दीपिका पादुकोण प्रेग्नेंसी में भी नॉन-स्टॉप शूटिंग करती नजर आ रही हैं. 

राजा शिवाजी को मिली मराठी इंडस्ट्री की सबसे बड़ी ओपनिंग, हिंदी में भूत बंगला के आगे पड़ी स्लो
रितेश देशमुख की राजा शिवाजी ने 11.35 करोड़ की ओपनिंग के साथ मराठी सिनेमा में नया इतिहास रच दिया है. महाराष्ट्र में जबरदस्त क्रेज के बीच फिल्म ने डबल डिजिट की शुरुआत की, लेकिन हिंदी में ये भूत बंगला से पीछे रही. अब नजरें वीकेंड पर हैं, जहां फिल्म की असली ताकत सामने आएगी. 

डिलीवरी के बाद बढ़ा स्वरा भास्कर वजन, बॉडीशेमर्स पर भड़कीं, बोलीं- सेक्सुअलाइज करना बंद करो
स्वरा भास्कर अपनी बेबाकी के लिए जानी जाती हैं. बीते काफी वक्त से उन्हें प्रेग्नेंसी के बाद अपना वजन ना घटाने के लिए ट्रोल किया जा रहा है.  ऐसे में अब एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर खुद को ट्रोल करने वालों को मुंहतोड़ जवाब दिया है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »