Film Wrap: धुरंधर 2 से छाया 37 साल पुराना गाना, दीपिका की ननद का हुआ भारी नुकसान

सोमवार का दिन एंटरटेनमेंट की दुनिया में काफी रोचक खबरें लेकर आया. धुरंधर द रिवेंज में एक 37 साल पुराना पॉपुलर हुआ, जिससे उसकी ओरिजिनल सिंगर बेहद खुश हुईं. वहीं टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ की ननद को LPG के चलते भारी नुकसान झेलना पड़ा.

Advertisement
धुरंधर के गाने की चर्चा, सबा का ठप हुआ बिजनेस (Photo: IMDb, Instagram @saba_ka_jahaan) धुरंधर के गाने की चर्चा, सबा का ठप हुआ बिजनेस (Photo: IMDb, Instagram @saba_ka_jahaan)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 30 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 8:28 PM IST

मनोरंजन की दुनिया में हर रोज कोई ना कोई मजेदार घटना घटता ही रहती है. सोमवार का दिन भी ठीक वैसा ही बीता. दुनियाभर में धुरंधर की चर्चा है. फिल्म का हर एलिमेंट लोगों को पसंद आ रहा है. इसमें एक गाना भी है, जो करीब 37 साल पुराना है और उसे अब फिर से पहचान मिली है. वहीं दीपिका कक्कड़ की नदद सबा इब्राहिम को मुश्किलों से गुजरना पड़ा है. उनका रेस्टोरेंट LPG संकट के चलते बंद हो गया है. 

Advertisement

एक्टर जायद खान ने क्यों मां को दफनाया नहीं, श्मशान में किया अंतिम संस्कार? ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी

बॉलीवुड एक्टर जायद खान को पिछले साल काफी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था. मुसलमान होने के बावजूद उन्होंने अपनी मां का हिंदू रीति रिवाज के मुताबिक अंतिम संस्कार किया. अब उन्होंने हेटर्स को जवाब दिया है. 

'कब्रिस्तान में दफन रह जाओगे', धुरंधर 2 पर इंडस्ट्री ने साधी चुप्पी, राम गोपाल वर्मा ने लगाई लताड़

राम गोपाल वर्मा ने धुरंधर की सराहना न करने पर इंडस्ट्री के लोगों को फटकार लगाई है. उनका कहना है कि इंडस्ट्री को धुरंधर से फिल्म बनाने का नया तरीका सीखना चाहिए, वरना वो बहुत पीछे रह जाएंगे. 

धुरंधर 2 से छाया 37 साल पुराना गाना, ओरिजिनल सिंगर ने जताई खुशी, बोलीं- सम्मान मिला

धुरंधर 2 से ओए ओए...तिरछी टोपी वाले गाने को दोबारा पॉपुलैरिटी मिली है. ये गाना आज से 37 साल पहले आया था, जिसे सपना मुखर्जी ने गाया था. इस गाने को वापस ट्रेंड में देखकर सिंगर काफी खुश हैं.

Advertisement

LPG सिलेंडर-चूहों से परेशान हुईं दीपिका की ननद, बंद किया रेस्टोरेंट, हुआ बड़ा नुकसान

दीपिका कक्कड़ की ननद सबा इब्राहिम ने अपने नए व्लॉग से खुलासा किया है कि उन्हें भी LPG संकट की मार झेलनी पड़ी है. उनके रेस्टोरेंट में चूहे भी आ गए हैं, जिससे उन्हें अपना बिजनेस रोकना पड़ रहा है. 

पानी में डूबने से बंगाली एक्टर की हुई मौत, सदमे में परिवार, पत्नी ने मांगी प्राइवेसी 

 

राहुल बनर्जी का 43 की उम्र में निधन हुआ. बंगाली एक्टर का परिवार पूरी तरह बिखर गया है. उनकी पत्नी प्रियंका सरकार परेशान हैं. उन्होंने एक स्टेटमेंट जारी करके प्राइवेसी की मांग की है.

 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement