सुजैन और जायद खान की मां और पूर्व एक्ट्रेस जरीन खान का पिछले साल मुंबई में निधन हो गया था. जरीन के निधन से परिवार को तगड़ा झटका लगा. लेकिन मुश्किल वक्त में परिवार को काफी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था, क्योंकि मुस्लिम होने के बावजूद जायद खान ने अपनी मां का अंतिम संस्कार हिंदू रीति-रिवाजों से किया था.
जायद खान ने बताया सच
जरीन खान के अंतिम संस्कार के कई वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे. कई लोगों ने जायद खान पर भड़कते हुए सवाल उठाया था कि वो मुस्लिम होकर मां का अंतिम संस्कार हिंदू रीति-रिवाजों से क्यों कर रहे हैं?
जायद खान ने अब Zoom संग बातचीत में ट्रोल्स को जवाब दिया है. साथ ही उन्होंने अपनी मां का अंतिम संस्कार करने की वजह भी बताई है. उन्होंने कहा कि उनके परिवार के लिए 'इंसानियत' ही सबसे बड़ा और पहला धर्म है.
एक्टर बोले- हमारा परिवार धर्म को बहुत ही निजी मामला मानता है. यह इस बात पर डिपेंड करता है कि आप इसे कैसे अपनाना चाहते हैं, न कि इस बात पर कि कौन बेहतर है और कौन बुरा. इन बातों पर चर्चा करना सही नहीं है. हम खुद को एक सेक्युलर परिवार मानते हैं और हमें किसी को इसकी वजह बताने की जरूरत नहीं है.
जायद खान ने बताया कि ये उनकी मां की आखिरी ख्वाहिश थी कि उनकी अस्थियां नदी में बहाई जाएं. इस बारे में बात करते हुए उन्होंने बताया कि एक दिन उनकी मां किसी नदी के किनारे बैठी थीं. तब उनके मन में अचानक यह ख्याल आया और उन्होंने कहा था अगर मैं कभी मर जाऊं, तो मैं चाहती हूं कि मेरी राख इस नदी में बह जाए. मैं मुक्त होना चाहती हूं.
इमोशनल हुए जायद खान
ये बताते हुए जायद मां को यादकर इमोशनल हो गए. उन्होंने कहा- मां की जो भी आखिरी इच्छा हो, वो पूरी होगी. लोग क्या सोचते हैं इससे कोई फर्क नहीं पड़ता. किसी की नफरत से भी फर्क नहीं पड़ता. हालांकि, जायद ने आगे कहा कि ट्रोलिंग के लिए वो किसी को भी दोष नहीं देते हैं, क्योंकि उनका मानना है कि दुर्भाग्य से हालात ऐसे ही हैं. उन हालातों को बदलने में वक्त लगेगा.
बता दें कि जायद और सुजैन खान की मां जरीन खाव पारसी परिवार से ताल्लुक रखती थीं, लेकिन उन्होंने मुस्लिम एक्टर संजय खान से शादी की थी. पिछले साल नवंबर में जरीन खान का 81 निधन होगा था, जिसके बाद उनकी इच्छा के मुताबिक, उनका अंतिम संस्कार हिंदू रिवाजों से किया गया था.
aajtak.in