Filmwrap: आराध्या का ट्रांसफॉर्मेशन, 'पंचायत' एक्टर संग भेदभाव, खुद धोई थाली

मंगलवार के दिन एंटरटेनमेंट की दुनिया में काफी कुछ हुआ. आराध्या के न्यू लुक को लेकर काफी बात हुई. वही भूत बंगला का बॉक्स ऑफिस पर दम दिख रहा है. धुरंधर की सिंगर जैस्मिन के वीडियो वायरल हो रहे हैं.

Advertisement
Aishwarya Rai/Vinod Suryavanshi (Photo: Instagram @vinodsuryavanshi2011/Social Media) Aishwarya Rai/Vinod Suryavanshi (Photo: Instagram @vinodsuryavanshi2011/Social Media)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 21 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 11:16 PM IST

मंगलवार के दिन एंटरटेनमेंट की दुनिया में अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय की लाडली आराध्या की चर्चा रही. भूत बंगला का बॉक्स ऑफिस पर दम दिख रहा है. वहीं धुरंधर सिंगर जैस्मिन सैंडलस विवादों में घिर गई हैं. जानें और क्या खास हुआ.

'धुरंधर' सिंगर ने फैंस को ठगा! कॉन्सर्ट में किया लिंप सिंक, खुद पर पानी डालकर झूमी, पीछे पड़े ट्रोल्स

Advertisement

अहमदाबाद कॉन्सर्ट से धुरंधर की सिंगर जैस्मिन सैंडलस के वीडियो सामने आए हैं. इनमें वो लिप सिंक करती दिख रही हैं. सिंगर का स्टेज पर गाना न गाकर बस गाने की एक्टिंग करना लोगों को नागवार गुजरा है. जैस्मिन को ट्रोल किया जा रहा है.

पंचायत एक्टर का भरे होटल में हुआ अपमान! खाना खाकर खुद धोनी पड़ी थी थाली, साथ थे पिता

पंचायत  4 के एक्टर विनोद सूर्यवंशी ने बड़ा खुलासा किया है. उन्होंने बचपन में हुए जातिगत भेदभाव का खुलासा किया है. विनोद ने कहा- मेरे कर्नाटक के गांव में आज भी जातिवाद मौजूद है.जब मैं 12 साल का था और अपने पिता के साथ गांव गया था, तो हम एक होटल में खाना खाने गए. वहां हमें खुद ही अपनी प्लेट धोनी पड़ी और खाने के पैसे भी देने पड़े. 

Advertisement

जब 90 करोड़ में बिका राजेश खन्ना का बंगला 'आशीर्वाद', मुमताज बोलीं- दुख हुआ था

मुमताज ने राजेश खन्ना के मशहूर बंगले 'आशीर्वाद' को लेकर बताया कि ये बंगला उनके दिल के बहुत करीब था. वो इसे म्यूजियम बनाने का सपना देखते थे, जो अधूरा रह गया. एक्ट्रेस ने कहा- मुझे बहुत दुख हुआ था. आज भी जब मैं उस बिल्डिंग को देखती हूं, तो कहती हूं- ये मेरे हीरो का घर था. 

सिर पर टोपी-लंबे बाल, एयरपोर्ट पर दिखा आराध्या बच्चन का ट्रांसफॉर्मेशन, देखकर चौंके फैंस

ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन की लाडली बेटी आराध्या का लुक बदल गया है. स्टारकिड का एक नया वीडियो सामने आया है, जिसमें उनका ट्रांसफॉर्मेशन देखने को मिला है. वो लंबे बाल और टोपी लगाए हुए दिखीं. आराध्या अपने दोस्तों संग स्कूल टूर से लौटी हैं. ऐश्वर्या बेटी को पिक करने एयरपोर्ट पहुंचीं.

भूत बंगला के लिए ब्रेकर बना 'खूनी मंडे'! शानदार वीकेंड के बाद घटी कमाई, पर अक्षय की फिल्म का हिट होना तय

अक्षय कुमार की फिल्म भूत बंगला ने पहले वीकेंड में धमाका किया. 4 दिनों में इसने 70 करोड़ से ज्यादा कलेक्शन कर लिया है. फिल्म के लिए वर्ड ऑफ माउथ काम कर रहा है. अक्षय की इस फिल्म का बजट 100 करोड़ से 120 करोड़ बताया गया है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement