इंडियन क्रिकेटर और IPL में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम के खिलाड़ी यश दयाल को लेकर हाल ही में खबरें आईं कि उन्होंने कंटेंट क्रिएटर श्वेता पुंडीर से शादी कर ली है.
(Photo: Instagram @imyash_dayal)
शादी के जोड़े में यश और श्वेता की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुईं, जिन्हें देख हर कोई हैरान दिखा. मगर कपल ने अपनी शादी को ऑफिशियली कंफर्म नहीं किया.
(Photo: Instagram @imyash_dayal)
शादी की चर्चाओं के बीच अब श्वेता पुंडीर ने क्रिकेटर यश दयाल संग अपने हनीमून की तस्वीरें शेयर करके अपने रिश्ते पर मुहर लगा दी है.
(Photo: Instagram @shwetapundir26)
यश दयाल और श्वेता दोनों हिल स्टेशन पर एक दूसरे संग क्वालिटी टाइम स्पेंड करते नजर आ रहे हैं. हनीमून की तस्वीरों में कपल बोट राइड एन्जॉय करता हुआ दिखाई दिया.
(Photo: Instagram @shwetapundir26)
श्वेता और यश एक दूजे की बांहों में रोमांटिक होते दिखे. एक दूसरे की बांहों में दोनों काफी खुश नजर आए. कपल की केमिस्ट्री चर्चा में बनी हुई है.
(Photo: Instagram @shwetapundir26)
श्वेता और यश के हनीमून की तस्वीरें सामने आते ही वायरल हो गई हैं. फैंस कमेंट सेक्शन में कपल को ढेर सारी बधाइयां दे रहे हैं. फैंस उन्हें क्यूट कपल बता रहे हैं.
(Photo: Instagram @shwetapundir26)
HT की रिपोर्ट के मुताबिक, यश और श्वेता ने 4 फरवरी को नोएडा में परिवार की मौजूदगी में शादी रचाई है.
(Photo: Instagram @imyash_dayal)
यश की पत्नी श्वेता पुंडीर फेमस कंटेंट क्रिएटर हैं. वो लाइफस्टाइल और फैशन से जुड़ा कंटेंट बनाती हैं. सोशल मीडिया पर उनकी तगड़ी फैन फॉलोइंग है.
(Photo: Instagram @shwetapundir26)