फिल्म माइकल के जरिए किंग ऑफ पॉप माइकल जैक्सन की जिंदगी फिर बड़े पर्दे पर दिखाई जा रही है. इस फिल्म के साथ एक खास नाम भी चर्चा में है- बबल्स. फिल्म में बबल्स को भले सीजीआई से दिखाया गया लेकिन वो आज भी जिंदा है.
Photo: AP
बबल्स कोई और नहीं बल्कि माइकल जैक्सन का करीबी-जिगरी दोस्त पेट चिम्पैंजी है. बबल्स को माइकल अपने सीने से लगाए घूमते थे. वो उसे अपना सबसे ईमानदार और खास बताते थे, लेकिन सिंगर की मौत के बाद बबल्स का क्या हुआ?
Photo: Screengrab
1980 के दशक में वो माइकल जैक्सन की निजी जिंदगी का बेहद चर्चित हिस्सा था. बबल्स उनके साथ रिकॉर्डिंग स्टूडियो, इवेंट्स और फोटोशूट्स तक में जाता था. वो उनके अनोखे साथी के रूप में दुनिया भर में जाना जाता था.
Photo: Centre Of Great Apes/YT Screengrab
माइकल ने बबल्स को 1980 में टेक्सास की एक रिसर्च सर्विस से अडॉप्ट किया था. वो अब हॉलीवुड की चकाचौंध से दूर एक शांत और सुकून भरी जिंदगी जी रहा है. वो भी अपने जैसे दोस्तों के साथ, न कि इंसान रूपी दोस्त.
Photo: Centre Of Great Apes/YT Screengrab
2005 में बबल्स को फ्लोरिडा के सेंटर ऑफ ग्रेट एप्स की हवाले सौंप दिया गया. क्योंकि इंसानी दुनिया में उसकी देखभाल मुमकिन नहीं हो पा रही थी. इस सेंटर को माइकल जैक्सन एस्टेट प्रमोट करता है और बबल्स के रख-रखाव का पूरा खर्च उठाता है.
Photo: Centre Of Great Apes/YT Screengrab
बबल्स अब 43 साल का हो चुका है. वो शरीर से भले ही बूढ़ा हो गया है लेकिन माइकल जैक्सन को नहीं भूला है. बीच में बबल्स से मिलने माइकल जैक्सन की बहन तोया जैक्सन भी पहुंची थीं.
Photo: Centre Of Great Apes/YT Screengrab
सेंटर के मुताबिक, बबल्स रंग-बिरंगी पेंटिंग बनाता है और काफी समय कैनवास के साथ बिताता है. उसके केयरटेकर बताते हैं कि वो अपनी पेंटिंग तभी छोड़ता है जब उसे लगता है कि वो पूरी हो चुकी है.
Photo: Centre Of Great Apes/YT Screengrab
पॉप स्टार की चमक-दमक से दूर आज बबल्स अपने ग्रूप का एक शांत और सम्मानित सदस्य माना जाता है. अखबारों और टीवी का मशहूर हिस्सा रहने वाला बबल्स अब सुकून से अपनी जिंदगी बिता रहा है.
Photo: Centre Of Great Apes/YT Screengrab