रश्म‍िका संग विजय ने ल‍िए सात फेरे, मगर इंस्टाग्राम पर क्यों बनाई है दूरी? कब टूटेगा नियम

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी हो चुकी है. विजय ने अपनी वेडिंग फेस्टिविटी में खेले गए क्रिकेट, जापानी डिनर और अन्य मौज-मस्ती के पलों की छोटी-सी झलक फैंस को दी थी. साथ ही रश्मिका ने भी कुछ तस्वीरों से फैंस की बेसब्री बढ़ाई. ऐसे में सभी का ध्यान दोनों के इंस्टाग्राम अकाउंट पर आ गया है.

Advertisement
कैसी है विजय-रश्मिका की फैन फॉलोइंग? (Photo: Screengrab) कैसी है विजय-रश्मिका की फैन फॉलोइंग? (Photo: Screengrab)

पल्लवी

  • नई दिल्ली,
  • 26 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 3:15 PM IST

साउथ और बॉलीवुड में नाम बनाने वाले रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा आज पति-पत्नी बन चुके हैं. राजस्थान के उदयपुर में दोनों सितारों ने 26 फरवरी की सुबह सात फेरे लिये. इंटीमेट सेरेमनी में हुए इस विवाह में दोनों के परिवार, रिश्तेदार और करीबी दोस्त शामिल हुए. कपल ने अपनी शादी की खबर को कुछ दिन पहले तक छिपाए रखा था और इसी भी रस्म या लुक की झलक बाहर नहीं आने दी.

Advertisement

बाद में उन्होंने फैंस के दिए नाम 'विरोश' के तौर पर अपनी शादी का ऐलान किया था. विजय देवरकोंडा ने वेडिंग फेस्टिविटी में खेले गए क्रिकेट, जापानी डिनर और अन्य मौज-मस्ती के पलों की छोटी-सी झलक फैंस को दी थी. अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर विजय ने कुछ तस्वीरें डाली थीं, जिनमें फूलों के बीच उनका और रश्मिका का नाम लि‍ख हुआ था. इसके अलावा एक हल्दी सेरेमनी वाले फ्लावर शेप वाले टब में दो छोटे स्टूल रखे दिख रहे थे.

किसी को फॉलो नहीं करते विजय?

अब फोटोज से विजय देवरकोंडा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर सबका ध्यान खींच लिया है, तो उसे चेक करना भी बनता है. उनके अकाउंट पर ज्यादातर फिल्मों से जुड़े लुक्स की फोटोज हैं. इसके अलावा परिवार के साथ वक्त बिताते और दोस्तों के साथ छुट्टियों की फोटोज भी हैं. विजय को लगभग 22.2 मिलियन यूजर्स फॉलो कर रहे हैं. लेकिन हैरानी की बात ये है कि एक्टर किसी को भी फॉलो नहीं कर रहे. अपनी लेडी लव रश्मिका मंदाना को भी नहीं.

Advertisement
विजय देवरकोंडा का इंस्टाग्राम अकाउंट (Photo: Screengrab)

रश्मिका का भी है सेम हाल?

दूसरी तरफ रश्मिका मंदाना ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर अलग सेलिब्रेशन की फोटोज शेयर की थीं. इनमें सजी हुई टेबल और चेयर दिखाई दीं. साथ ही उनके डॉग्स की पेंटिंग और कुछ डेकोरेटिव आइटम्स नजर आए. रश्मिका का इंस्टाग्राम अकाउंट फिल्मों के अनदेखे पलों, विज्ञापनों, छुट्टी की तस्वीरों और कुछ कैंडिड मोमेंट्स से भरा हुआ है. उनकी इंस्टाग्राम पर फैन फॉलोइंग लगभग 49.1 मिलियन है. साथ ही एक्ट्रेस 341 लोगों को फॉलो कर रही हैं. इसमें पति विजय देवरकोंडा समेत सास माधवी देवरकोंडा और देवर आनंद देवरकोंडा शामिल हैं.

रश्मिका मंदाना का इंस्टाग्राम अकाउंट (Photo: Screengrab)
रश्मिका मंदाना की इंस्टाग्राम फॉलोअर्स लिस्ट (Photo: Screengrab)

दोनों की सोशल मीडिया एक्टिविटी की तुलना की जाए तो विजय देवरकोंडा, रश्मिका मंदाना से कम एक्टिव रहते हैं. शायद यही कारण है कि उन्होंने किसी को फॉलो करने में कोई दिलचस्पी नहीं रखी हुई है. हालांकि उम्मीद की जा सकती है कि ब्याह के बाद वो पत्नी रश्मिका को सोशल मीडिया पर फ्लॉन्ट किया करेंगे, उनके साथ रोमांटिक पलों की फोटोज शेयर किया करेंगे और कुछ नहीं तो कम से कम उन्हें फॉलो तो कर ही रहेंगे.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement