'राम' बने सुशांत सिंह राजपूत को देख इमोशनल हुई बहन, बोलीं- भाई से बेहतर कोई नहीं, रणबीर पर कसा तंज?

सुशांत सिंह राजपूत की AI तकनीक से बनाई गई रामायण में राम के रूप में तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. उनकी बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने इन्हें इंस्टा पर शेयर किया है. फैंस ने भी सुशांत को राम के किरदार के लिए परफेक्ट बताया है.

Advertisement
फैंस को सताई सुशांत सिंह राजपूत की याद (Photo: Instagram @shwetasinghkirti) फैंस को सताई सुशांत सिंह राजपूत की याद (Photo: Instagram @shwetasinghkirti)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 07 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 11:50 AM IST

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने 2020 जून में अंतिम सांस ली थी. उनके आकस्मिक निधन की खबर ने फैंस को बड़ा झटका दिया था. आज 6 साल बाद भी सुशांत की मौत पर यकीन करना मुश्किल सा लगता है. उनके परिवार के लिए इस कड़वे सच को मानना मुश्किल रहा. सुशांत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति अक्सर अपने भाई के नाम इंस्टा पर इमोशनल पोस्ट शेयर करती हैं.

Advertisement

श्वेता का इमोशनल पोस्ट
श्वेता ने सुशांत की जो तस्वीरें शेयर की हैं, उनमें सुशांत भगवान राम के रोल में हैं. ये तस्वीरें AI की मदद से बनाई गई हैं. रणबीर सिंह के रामायण में दिखे राम लुक पर AI के जरिए सुशांत का चेहरा फिक्स किया गया है. रामायण का टीजर रिलीज होने के बाद से सुशांत की राम के गेटअप में कई तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं. इन्हें शेयर करते हुए श्वेता ने इमोशनल पोस्ट लिखा है. भाई की याद उन्हें फिर से सता रही है.

वो लिखती हैं- क्यों भाई को राम जी के अवतार में देखकर इतने सारे इमोशंस निकल रहे हैं? आप जानते हैं क्यों?...ऐसा इसलिए क्योंकि राम जी कोई आम इंसान नहीं थे.. एक किरदार थे जो अपने सिद्धांतों के लिए खड़े रहे. वो सिद्धांत जिन्हें हम मर्यादा, करुणा, सम्मान, हिम्मत, सच और सीता मां के लिए सच्चे प्यार के तौर पर देखते हैं. उनके पिता ने अपने पत्नी से जो वादा किया था, उसका सम्मान रखने के लिए राम जी ने सारी लग्जरी छोड़ी दी थी. वो जंगल में वनवासी बनकर रहे. ये बातें हमें क्या साबित करती हैं?

Advertisement

श्वेता आगे लिखती हैं- इन्हीं सिद्धांतों को हम पूजते हैं. उनसे प्रेरणा और हिम्मत पाते हैं. भाई हमें राम के अवतार में प्रभावित करते हैं क्योंकि दिव्य और सुंदर दिखने के अलावा उनमें राम जी के किरदार की शक्तियां भी झलकती हैं. उनकी आंखों में जो सच्चाई और पवित्रता है, जैसे उनके भाव हैं वो साबित करते हैं कि आज और आने वाले वक्त में भाई के अलावा कोई भी राम के किरदार को इतनी खूबसूरती से नहीं निभा सकता. 

श्वेता से सुशांत के फैंस सहमत नजर आए. उनका भी कहना है कि सुशांत से बेहतर पर्दे पर राम का किरदार कोई और नहीं निभा सकता था. वो इस रोल के लिए परफेक्ट होते. यूजर्स ने सुशांत को बेस्ट एक्टर बताते हुए उनके निधन पर अफसोस जताया.

खैर, अगर सुशांत होते तो क्या राम का किरदार निभाने का मौका कभी पाते, ये तो कोई नहीं बता सकता. लेकिन नितेश तिवारी की रामायण में फैंस बॉलीवुड के हार्टथ्रोब रणबीर कपूर को जरूर राम के रोल में देखेंगे. ये फिल्म दो पार्ट्स में आएगी. इसका पहला पार्ट इसी साल दिवाली के मौके पर रिलीज होगा.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement