'लाहौर 1947' नाम से खुश नहीं मेकर्स? बदल जाएगा आमिर खान-सनी देओल की फिल्म का टाइटल

सनी देओल और आमिर खान की फिल्म लाहौर 1947 का नाम बदल सकता है क्योंकि मेकर्स को लगता है कि पार्टीशन पर आधारित कहानी के लिए कोई बेहतर नाम सही रहेगा. इस पर अभी आखिरी फैसला होना बाकी है.

Advertisement
बदल जाएगा लाहौर फिल्म का नाम! (Photo: Screengrab) बदल जाएगा लाहौर फिल्म का नाम! (Photo: Screengrab)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 23 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 10:26 PM IST

सनी देओल और राजकुमार संतोषी की जोड़ी एक बार फिर बड़े पर्दे पर धमाका करने के लिए तैयार है, लेकिन इस बार फिल्म के नाम को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है. फिल्म 'लाहौर 1947' को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त क्रेज है, मगर ताजा जानकारी के मुताबिक मेकर्स अब इसके टाइटल को बदलने पर विचार कर रहे हैं.

Advertisement

बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट के अनुसार, मेकर्स को लगता है कि फिल्म की कहानी जिस गहराई और जज्बात को समेटे हुए है, उसके लिए 'लाहौर 1947' से भी बेहतर कोई नाम हो सकता है. 

क्या बदला जाएगा नाम?
फिल्म से जुड़े एक करीबी सूत्र ने बताया कि शुरुआत में 'लाहौर 1947' नाम बिल्कुल सही लगा था क्योंकि कहानी बंटवारे के दौर और पाकिस्तान के लाहौर शहर के इर्द-गिर्द घूमती है. लेकिन जैसे-जैसे काम आगे बढ़ा, मेकर्स को महसूस हुआ कि फिल्म का मैसेज और इसका प्लॉट किसी और दमदार टाइटल की मांग कर रहा है. फिलहाल टीम के पास कुछ नए और दिलचस्प विकल्प मौजूद हैं. जल्द ही इसे लेकर आखिरी मीटिंग होगी और अगर सब कुछ ठीक रहा, तो फिल्म को एक नया आधिकारिक नाम मिल जाएगा.

कब रिलीज होगी शिफ्ट?
हाल ही में मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान किया था, जिससे सनी देओल के फैंस काफी खुश हैं. यह फिल्म 13 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक देगी. स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) के हफ्ते में रिलीज होने के कारण फिल्म को लंबी छुट्टियों का बड़ा फायदा मिलने की उम्मीद है.

Advertisement

क्या है फिल्म की कहानी?
यह फिल्म सैयद असगर वजाहत द्वारा 1980 में लिखे गए बेहद मशहूर नाटक 'जिस लाहौर नई देख्या' पर आधारित है. कहानी 1947 के बंटवारे के उस दौर को दिखाती है जब एक मुस्लिम परिवार लखनऊ छोड़कर लाहौर जाकर बसता है. वहां उन्हें एक ऐसी हवेली मिलती है जिसे एक हिंदू परिवार छोड़ चुका होता है, लेकिन उस घर की एक बुजुर्ग हिंदू महिला वहां से जाने से साफ इनकार कर देती है. इसके बाद मुस्लिम परिवार और उस बुजुर्ग महिला के बीच जो मानवीय रिश्ता पनपता है, वही इस कहानी की जान है.

कौन दिखाई देगा फिल्म में?
जानकारी के मुताबिक सनी देओल के अपोजिट इस फिल्म में प्रीति जिंटा भी नजर आने वाली हैं. बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान इस फिल्म के प्रोड्यूसर हैं.  माना तो ये भी जा रहा है कि इसमें कैमियो रोल में भी दिखेंगे. हालांकि ये तो फिल्म रिलीज के वक्त ही पता चलेगा.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »