90 के दशक के सुपरस्टार गोविंदा की वाइफ सुनीता आहूजा के सितारे बुलंदियों पर हैं. वो बैक टू बैक टीवी शोज में अपना हुनर दिखा रही हैं. इन दिनों उन्हें शिल्पा शेट्टी के शो 'मां है ना' में देखा जा रहा है. शिल्पा के शो से उनकी बेटी टीना ने टीनी डेब्यू किया है. शो में सुनीता कुकिंग के साथ कॉमेडी का तड़का लगाती दिख रही हैं. कॉमेडी की आड़ में कई बार सुनीता को पति गोविंदा का मजाक बनाते हुए देखा गया. एक बार फिर वो गोविंदा के नकली बालों पर बात करती दिखीं.
नकली बाल लगाते हैं गोविंदा
इसमें कोई दोराय नहीं है कि सुनीता दिन-ब-दिन आगे बढ़ रही हैं. लेकिन इससे भी इनकार नहीं किया जा सकता है कि वो आगे बढ़ने के लिए पति के नाम का इस्तेमाल कर रही हैं. Mashable को दिए इंटरव्यू में वो सुपरस्टार पति के हेयर पैच का मजाक बनाती नजर आईं. सुनीता ने कहा कि जब वो गोविंदा से पहली बार मिली थीं, तो वो बहुत हैंडसम थे. सुनीता ने हंसते हुए कहा कि गोविंदा आज भी हैंडसम हैं. पर उस वक्त उनके बाल ओरिजनल थे और अब वो हेयर पैच लगाते हैं.
वो हंसते हुए कहती हैं कि ओपनली हेयर पैच के बारे में बात करना गलत नहीं है. उन्होंने कहा कि लोगों को हैयर पैच के बारे में बात करने में हिचकना नहीं चाहिए. क्योंकि ये एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में ये बहुत कॉमन चीज है. इसमें छिपाने वाली कौन सी बात है. बहुत सारे हीरोज हेयर पैच लगाते हैं. सिर्फ हीरो ही नहीं, बल्कि हीरोइन भी लगाती हैं.
इससे पहले सुनीता ने शो के इवेंट में गोविंदा को बकरी (GOAT) कहा था, जिसके लिए वो काफी ट्रोल हुई थीं. सुनीता ने कहा कि मैं उन्हें शेर बताने जा रही थी, लेकिन गलती से बकरी निकल गया. बाद में मुझे पता चला कि GOAT का असली मतलब Greatest of All Time होता है. अगर उस वक्त मुझे इसका मतलब पता होता है, तो मैं उन्हें GOAT ही कहती. क्योंकि उनके जैसा एक्टर कोई नहीं है.
सुनीता ने अपने सुर बदलते हुए कहा कि मेरे पति सिंगल पीस हैं. उनके जैसा ना इंडस्ट्री में कोई हुआ है और ना होगा.
आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क