रणवीर सिंह के पीछे पड़ा बिश्नोई गैंग, अमेरिकी नंबर से भेजा था धमकी भरा वॉयस नोट, मांगे थे 10 करोड़

बिश्नोई गैंग ने बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह को 10 करोड़ रुपये की मांग करते हुए धमकी दी है. धमकी भरा वॉयस नोट अमेरिकी नंबर से भेजा गया था, जिसके बाद मुंबई पुलिस ने प्रोटोकाल के तहत अमेरिका की एजेंसी से संपर्क किया है.

Advertisement
रणवीर सिंह के पीछे पड़ा बिश्नोई गैंग (Photo: PTI) रणवीर सिंह के पीछे पड़ा बिश्नोई गैंग (Photo: PTI)

दिव्येश सिंह

  • नई दिल्ली ,
  • 20 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 11:17 AM IST

बॉलीवुड के लोकप्रिय एक्टर रणवीर सिंह से बिश्नोई गैंग ने 10 करोड़ रुपये की मांग की थी. बिश्नोई गैंग ने एक्टर को जहां से धमकी भरा वॉयस नॉट भेजा था, वो मैसेज अमेरिकन नंबर से आया था. मामले को थोड़ा विस्तार से जानते हैं. 

अमेरिकन नंबर से मिली थी धमकी 
मुंबई पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि क्राइम ब्रांच उस नंबर की जानकारी लेने के लिए प्रोटोकाल के माध्यम से अमेरिका की संबंधित एजेंसी से संपर्क कर रही है. मुंबई क्राइम ब्रांच की जांच में पता चला है कि मौजूदा समय में बिश्नोई गैंग के खास गुर्गों में से एक हैरी बॉक्सर ने वॉयस नोट भेजकर रणवीर सिंह को धमकी दी और 10 करोड़ रुपए की वसूली मांगी थी. 

Advertisement

क्राइम ब्रांच की प्राथमिक जांच में रणवीर सिंह के मैनेजर के व्हाट्सएप पर आए वॉयस नोट में हैरी बॉक्सर की आवाज होने की पुष्टि हुई है. हालांकि, इससे जुड़े अन्य सबूतों को क्राइम ब्रांच इकट्ठा करने में जुटी है. क्राइम ब्रांच के मुताबिक, हैरी बॉक्सर ने ये वॉइस नोट रोहित शेट्टी के घर पर फायरिंग के बाद भेजा था. रणवीर सिंह को वॉयस नोट के जरिए धमकी उनके मैनेजर के मोबाइल नंबर पर भेजी थी.

इस धमकी के आने के बाद रणवीर सिंह की सुरक्षा बढ़ाई गई है. इसके बाद क्राइम ब्रांच ने रणवीर सिंह के मैनेजर का बयान दर्ज किया है और जांच कर रही है. पुलिस ने फिलहाल इस मामले में FIR दर्ज नहीं की है, लेकिन पुलिस ने प्रिलिमिनरी इंक्वायरी शुरू कर दी है. 

बिश्नोई गैंग ने बॉलीवुड को बनाया टारगेट 
लंबे समय से बिश्नोई गैंग बॉलीवुड को टारगेट बनाता आ रहा है. रणवीर सिंह से पहले बिश्नोई गैंग ने सलमान खान, कपिल शर्मा, पवन सिंह, रोहित शेट्टी जैसे सितारों को निशाना बनाया. जिसके बाद इन सेलेब्स की सिक्योरिटी बढ़ा दी गई. रणवीर सिंह ने अब तक इस विवाद पर कुछ नहीं कहा है. 

Advertisement

रणवीर सिंह के वर्कफ्रंट की बात करें, तो वो इन दिनों धुरंधर की सक्सेस एंजॉय कर रहे हैं. जल्द ही वो धुरंधर 2 में नजर आने वाले हैं. फिल्म 19 मार्च ईद के मौके पर रिलीज होगी. एक्टर के फैन्स फिल्म को लेकर एक्साइटेड हैं. 
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement