कई गुना बढ़ा बजट, बदल गए प्रोड्यूसर... 9 सालों में बनते-बनते इतनी बदल गई रामायण!

नमित मल्होत्रा की रामायण 9 सालों में स्क्रिप्ट से स्क्रीन तक पहुंची है. ये लंबा सफर सिर्फ एक फिल्म बनने की कहानी नहीं, बल्कि उस जिद का सबूत है जिसमें विजन से समझौता नहीं किया गया. क्या ये महागाथा अपने वादों जितनी ग्रैंड साबित होती है, या उम्मीदों का बोझ इसके लिए चुनौती बन जाएगा.

Advertisement
9 साल में बनते-बनते इतनी बदल गई रामायण! (Photo: Screengrab) 9 साल में बनते-बनते इतनी बदल गई रामायण! (Photo: Screengrab)

सुबोध मिश्रा

  • नई दिल्ली ,
  • 02 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 11:42 AM IST

इंडियन सिनेमा का एक बहुत बड़ा सपना पूरा होने को है. भारत की सबसे बड़ी महागाथाओं में से एक रामायण, आज की शानदार सिनेमैटिक तकनीकों के साथ पूरी भव्यता के साथ स्क्रीन पर आ रही है. इसके एक टीजर भर से शोर मच चुका है. भगवान राम के रोल में रणबीर कपूर की एक झलक भर से लोग इमोशनल हुए जा रहे हैं.

Advertisement

शानदार विजुअल्स और अद्भुत साउंड डिजाइन के साथ रामायण को बड़े पर्दे पर फाइनली वो स्केल मिला है, जो ये महागाथा डिजर्व करती है. लेकिन इस स्केल तक आने और घर से निकलकर ग्लोबल ऑडियंस तक पहुंचने तक, नमित मल्होत्रा की रामायण वैसी नहीं है जैसी अनाउंस हुई थी. स्क्रिप्ट से निकलकर स्क्रीन पर आने तक पिछले 9 सालों में रामायण जितने बदलावों से गुजरी है, वो स्ट्रगल इस फिल्म के लिए सम्मान और बढ़ा देता है.

बदल गए प्रोड्यूसर
नमित मल्होत्रा की रामायण जब 2017 में अनाउंस हुई, तब ये सिर्फ नमित की फिल्म नहीं थी. उस समय बॉलीवुड के टॉप प्रोड्यूसर्स में से एक मधु मंटेना, साउथ के टॉप फिल्म प्रोड्यूसर अल्लू अरविंद और नमित ने रामायण प्रोड्यूस करने के लिए हाथ मिलाया था. मगर 2024 में मधु इस प्रोजेक्ट से अलग हो गए. पुरानी रिपोर्ट्स बताती हैं कि फिल्म के बढ़ते बजट और क्रिएटिव डिफरेंस को लेकर अलग हुए थे. रामायण से अलग होने को लेकर कुछ समय पहले वो खफा भी दिखे थे, लेकिन वो अब पुरानी बात है.

Advertisement

इसी तरह धीरे-धीरे अल्लू अरविंद का नाम भी प्रोड्यूसर्स की लिस्ट से गायब हो गया. इसके बारे में कोई बड़ी चर्चा तो नहीं मिलती, मगर इंडस्ट्री की गुपचुप बात यही कहती है कि वो भी क्रिएटिव डिफरेंस की वजह से अलग हुए. नमित मल्होत्रा इंटरव्यूज में बताते रहे हैं कि कैसे प्रोड्यूसर्स के अलग होने से एक बार उन्हें लगा था कि प्रोजेक्ट अटक जाएगा. लेकिन फिर चीजें आगे बढ़ीं और नमित की दोनों कंपनियां प्राइम फोकस और DNEG अब फिल्म की ऑफिशियल प्रोड्यूसर हैं. इस बीच अपनी फिल्म 'टॉक्सिक' के लिए लॉस एंजेलिस, अमेरिका में नमित से मिले सुपरस्टार यश भी रामायण से जुड़ गए. रावण का रोल करने के अलावा यश रामायण के प्रोड्यूसर भी बन गए.

एक डायरेक्टर हो गया कम
डायरेक्टर नितेश तिवारी ने जितनी बार रामायण के बारे में बात की है, लोग इस प्रोजेक्ट को लेकर उनकी गंभीरता से प्रभावित हुए हैं. उनकी बातों में ये झलकता है कि वो रामायण को उसके पूरे गौरव के साथ स्क्रीन पर लाना चाहते हैं. लेकिन ये बहुत कम लोगों को याद रहता है कि जब रामायण अनाउंस हुई थी, तो इसके दो डायरेक्टर थे. नितेश तिवारी के साथ रवि उदयवार रामायण को को-डायरेक्ट करने वाले थे. ये बात खुद दोनों डायरेक्टर्स के पुराने इंटरव्यू से कन्फर्म होती है.

Advertisement

मॉम, युध्रा और दो दीवाने शहर में जैसी फिल्मों के डायरेक्टर रवि, रामायण की शुरुआती राइटिंग के वक्त से ही इस फिल्म के साथ हैं. लेकिन बीते कुछ सालों से रवि बता रहे हैं कि वो बतौर विजुअल आर्टिस्ट रामायण से जुड़े हैं और उन्होंने फिल्म का पूरा संसार और किरदार तैयार किए हैं.

कास्टिंग का खेल
जब मधु मंटेना रामायण के प्रोड्यूसर थे, तभी उन्होंने बताया था कि इस फिल्म में पूरे इंडिया से एक्टर्स कास्ट किए जा रहे हैं. अब लॉस एंजेलिस में रामायण के इवेंट पर रणबीर कपूर ने बताया है कि जब पहले उन्हें फिल्म ऑफर हुई थी, तो उन्होंने ये रिजेक्ट कर दी थी. प्रोजेक्ट जब एकदम शुरुआती स्टेज पर था, तो चर्चा थी कि ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण को इस फिल्म में कास्ट किया गया है.

पुरानी खबरें खंगालने पर पता चलता है कि फिल्म की कास्टिंग को लेकर बहुत कुछ चल रहा था. यश के इंटरव्यू बताते हैं कि जब वो बतौर प्रोड्यूसर रामायण से जुड़े, तब सीता के रोल में साई पल्लवी का नाम फाइनल हुआ. शायद कास्टिंग के इतने बदलावों की एक वजह ये भी हो कि ये प्रोजेक्ट लंबे वक्त से डेवलप हो रहा है. और एक्टर्स के साथ डेट्स के पंगे बहुत होते हैं.

Advertisement

बढ़ता ही चला गया बजट
2017 में जब पहली बार रामायण अनाउंस हुई थी, तो इसका बजट 500 करोड़ के आसपास रिपोर्ट किया गया था. कुछ साल बाद बजट 800 करोड़ होने की खबरें मिलती हैं. मगर रामायण के लिए इंटरव्यूज शुरू करने पर नमित मल्होत्रा ने कन्फर्म किया कि फिल्म के दोनों पार्ट्स का टोटल बजट करीब 500 मिलियन डॉलर यानी 4000 करोड़ रुपये से ज्यादा है.

रिपोर्ट्स बताती हैं कि शानदार क्रिएटिव विजन के चलते बढ़ते बजट की वजह से रामायण के शुरुआती प्रोड्यूसर्स भी अलग हुए. लेकिन आखिरकार इस बजट में रामायण का बनकर स्क्रीन तक पहुंचना इस बात की गारंटी लगता है कि नमित ने फिल्म के विजन के साथ कोई समझौता नहीं किया है.

तीन से दो हो गए पार्ट
रामायण लगातार कितनी बदलती चली गई है, इसका उदाहरण फिल्म की पैकेजिंग ही है. पहली अनाउंसमेंट में इस फिल्म को तीन पार्ट की सीरीज बताया जा रहा था. लेकिन बहुत बाद में सामने आया कि रामायण दो पार्ट में आने वाला प्रोजेक्ट है. पहला पार्ट दिवाली 2026 में रिलीज होगा और दूसरा पार्ट दिवाली 2027 पर. यानी रामायण में सिर्फ स्केल और क्रिएटिविटी के लेवल पर ही नहीं, स्क्रिप्ट के लेवल पर भी काफी बदलाव हुए हैं.

Advertisement

इन सारे बदलावों से गुजरने के बाद, करीब 10 साल के प्री-प्रोडक्शन और 600 दिनों के रिकॉर्ड पोस्ट-प्रोडक्शन के बाद रामायण आपके सामने आ रही है. और ये टीजर वीडियो उसकी बस एक झलक है. रामायण की असली शान तो आपको दिवाली 2026 में स्क्रीन पर दिखेगी.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement