प्लास्टिक सर्जरी की चर्चा के बीच बोले राजकुमार राव 'एक्टर्स पर भी एक्ट्रेसेज जितना अच्छा दिखने का दबाव' 

राजकुमार राव ने कहा कि मेल एक्टर्स पर भी अच्छा दिखने का उतना ही दबाव है, जितना फीमेल एक्टर्स पर. उन्होंने कहा कि अब एयरपोर्ट के लिए निकलते वक्त ये सोचना पड़ता है कि अच्छे दिख रहे हैं या नहीं. क्योंकि एक खराब फोटो आ गया तो उसपर बुरे कमेंट्स भी आने लगते हैं.

Advertisement
राजकुमार राव की वायरल तस्वीर राजकुमार राव की वायरल तस्वीर

aajtak.in

  • नई दिल्ली ,
  • 24 अप्रैल 2024,
  • अपडेटेड 7:52 PM IST

बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव हाल ही में सुर्खियों में बने हुए थे. उनकी एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगी, जिसे देखकर जनता ने कयास लगाने शुरू कर दिए कि उन्होंने प्लास्टिक सर्जरी करवा ली है. वायरल हो रही फोटो में राजकुमार की चिन, पहले से ज्यादा लंबी नजर आई और उनके चेहरे की शेप भी बदली हुई सी लग रही थी. 

Advertisement

हालांकि, राजकुमार राव ने प्लास्टिक सर्जरी जैसी किसी बात से इनकार किया. उन्होंने कहा कि ये तस्वीर उन्होंने भी देखी है और उन्हें ऐसा लगा जैसे किसी ने उनके साथ 'प्रैंक किया है.' राजकुमार ने ये भी कहा कि उन्हें ये फोटो एडिट की हुई लग रही है. मगर इन सारी बातों के बीच उन्होंने इंडस्ट्री की एक चौंकाने वाली रियलिटी पर बात की है. 

'अच्छा दिखना हो गया है बहुत जरूरी'
राजकुमार राव ने फिल्म कम्पेनियन के साथ एक इंटरव्यू में कहा कि अब पैपराजी हर जगह पहुंच जाते हैं और ऐसे में हमेशा ये ध्यान रखना पड़ता है कि जब भी बाहर निकलें, तो अच्छे दिख रहे हों. 

जब राजकुमार से पूछा गया कि क्या मेल एक्टर्स पर भी अच्छा दिखने का दबाव फीमेल एक्टर्स जितना है? तो उन्होंने कहा, 'बिल्कुल उतना ही है. मुझे नहीं लगता कि कुछ भी अलग है. शायद उतना बुरा नहीं क्योंकि वो आपकी चप्पलों के बारे में बात नहीं करते. लेकिन मेरे साथ ये हाल ही में हुआ, इसलिए मुझे पता है. एक गलत एंगल, एक गलत तस्वीर, एक गलत मोमेंट कैप्चर होता है और लोग बिना वजह इसकी बातें करते रहते हैं. मुझे नहीं पता ऐसा कैसे हो गया. ऐसा कभी भी नहीं था. अब आप एयरपोर्ट जाते हैं तो सोचते हैं कि यार वहां पैप्स हुए तो! मैंने कैप नहीं लगाई है, आज मेरे बाल खराब हैं, तस्वीरें आएंगी और फिर उनपर बुरे कमेंट्स होंगे. ये प्रेशर तो है. ये बहुत अजीब है.' 

Advertisement

राजकुमार राव ने लिए थे फिलर्स 
प्लास्टिक सर्जरी की बात से इनकार करते हुए राजकुमार ने ये कहा था कि उन्होंने कभी ये नहीं करवाया. हालांकि उन्होंने माना था कि कई साल पहले वो अपने लुक्स को लेकर कॉन्शस थे, तब उन्होंने फिलर्स लिए थे. उन्होंने कहा था, 'जब मैंने शुरुआत की थी, लोग मेरे लुक्स पर कमेन्ट करते थे. तो हां काफी समय पहले, करीब 8-9 साल पहले, मैंने फिलर्स जरूर लिए थे. ये मैंने अच्छा फील करने के लिए और अच्छा दिखने के लिए किया था, ताकि मेरा चेहरा बैलेंस्ड लगे. ये मेरे स्किन डॉक्टर ने सजेस्ट किया था.' राजकुमार अब फिल्म 'श्रीकांत' में नजर आएंगे जो 10 मई को थिएटर्स में रिलीज होगी. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »