PAK ड्रामा में दिखाई गई धुरंधर जैसी कहानी, खराब एक्टिंग-डायलॉग्स देख लोगों ने उड़ाई खिल्ली

पाकिस्तानी ड्रामा सीरियल 'जहन्नुम बरास्ता जन्नत' का एक सीन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि धुरंधर फिल्म जैसी कहानी दिखाने की कोशिश की गई है. मगर इंडियन यूजर्स को इसमें एक्टर्स का काम और डायलॉग्स बिल्कुल पसंद नहीं आए हैं.

Advertisement
ट्रोल हो रहा पाकिस्तानी ड्रामा सीरियल 'जहन्नुम बरास्ता जन्नत' (Photo: ITGD) ट्रोल हो रहा पाकिस्तानी ड्रामा सीरियल 'जहन्नुम बरास्ता जन्नत' (Photo: ITGD)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 19 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 7:04 AM IST

जबसे आदित्य धर ने अपनी फिल्म धुरंधर में पाकिस्तान की असलियत दिखाई है, तबसे वहां के माहौल में एक अलग बेचैनी सी पैदा हो गई है. हर कोई इस फिल्म को जवाब देने पर तुला हुआ है. कुछ दिन पहले खुद को रियल लाइफ जमील जमाली कहने वाले पाकिस्तानी नेता नबील गबोल भी दावा कर रहे थे कि वो धुरंधर के जवाब में एक दमदार फिल्म बनाएंगे. 

Advertisement

अब लगता है कि उनसे पहले पाकिस्तानी ड्रामा बनाने वाले मेकर्स धुरंधर को जवाब देना चाहते हैं. सोशल मीडिया पर 'जहन्नुम बरास्ता जन्नत' नाम के एक ड्रामा सीरियल का क्लिप वायरल हो रहा है, जिसमें धुरंधर जैसी कहानी दिखाई जा रही है. लेकिन उसे तुरंत ही ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा है. 

पाकिस्तानी धुरंधर दिखाने पर उड़ी खिल्ली

'जहन्नुम बरास्ता जन्नत' सीरियल की क्लिप में शाहरुख खान की फिल्म ओम शांति ओम के एक्टर जावेद शेख और एक्ट्रेस बुशरा अंसारी नजर आ रही हैं. जावेद शेख, धुरंधर में आर माधवन वाले अजय सान्याल जैसा रोल करते दिख रहे हैं. इसमें वो शुद्ध हिंदी बोलने की कोशिश कर रहे हैं, जो ठीक तरह से स्क्रीन पर लैंड नहीं हो पाए हैं. कहा जाता है कि इस सीरियल में ऑपरेशन सिंदूर और इंडियन इंटेलिजेंस रॉ से जुड़ी बातें होती हैं. 

Advertisement

इस सीरियल में जावेद का किरदार वही पाकिस्तान के ल्यारी में एजेंट भेजने की कोशिश करता है, ताकि वो वहां घुसकर आतंकवाद को मिटा सके और देश की नीव हिला सके. हालांकि इसे पर्दे पर जिस तरह लाया गया, वो इंडियन फैंस को बिल्कुल पसंद नहीं आया है. रेडिट पर एक यूजर ने जावेद शेख को लेकर बड़ी बात लिखी है. उनका कहना है कि बॉलीवुड में दशकों तक काम करने के बाद जावेद शेख अब पाकिस्तान में सस्ते प्रोपगैंडा फिल्में बना रहे हैं, जिनमें भारत के खिलाफ नफरत फैलाई जा रही है. 

वहीं कुछ लोग इसे जिस तरह शूट किया गया है, उसपर मेकर्स की खिल्ली उड़ा रहे हैं. एक यूजर लिखते हैं कि सीरियल को किसी सस्ते फोन से शूट किया गया है. वहीं दूसरे ने इसे आल्ट बालाजी ऐप जैसा कंटेंट बताया. इंडियन यूजर्स शो में इस्तेमाल हुई हिंदी पर भी एक्टर्स का मजाक उड़ा रहे हैं. उनका कहना है कि इतनी हिंदी हमारे एजेंट्स रियल लाइफ में नहीं बोलते. वहीं दूसरे ने लिखा कि उर्दू वाले एक्सेंट में शुद्ध हिंदी, गंदी एक्टिंग के साथ. 

बात करें फिल्म धुरंधर की, तो इसके दोनों पार्ट्स ने मिलाकर बॉक्स ऑफिस पर 3000 करोड़ के करीब का कलेक्शन कर डाला है. धुरंधर द रिवेंज तो 1700 करोड़ के पार भी पहुंच चुकी है, और जल्द 1800 के मार्क तक भी जा सकती है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement