'रणवीर की फिल्म नहीं है धुरंधर', बोलीं करीना कपूर, यूजर्स ने कहा- फिर रामायण भी रणबीर की नहीं

‘धुरंधर 2’ की सफलता के बीच करीना कपूर ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने फिल्म को रणवीर सिंह की नहीं बल्कि निर्देशक आदित्य धर की फिल्म बताया. करीना के इस कमेंट ने इंटरनेट पर एक अलग ही डिबेट छेड़ दी है.

Advertisement
करीना कपूर हुईं ट्रोल (Photo: Screengrab/Instagram @Kareenakapoorkhan) करीना कपूर हुईं ट्रोल (Photo: Screengrab/Instagram @Kareenakapoorkhan)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 08 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 6:20 PM IST

रणवीर सिंह स्टारर डायरेक्टर आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर’ की सक्सेस ने बॉक्स ऑफिस पर आंधी ला दी है. फिल्म के दोनों पार्ट ने खूब धूम मचाया और अब भी शानदार प्रदर्शन कर रही है. इस बीच बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान ने फिल्म की सफलता पर अपनी राय दी. लेकिन करीना की कही बातों ने सोशल मीडिया को दो भागों में बांट दिया है. उन्होंने एक डिबेट छेड़ दी है. 

Advertisement

करीना कपूर ने ‘धुरंधर’ पर क्या कहा?

हाल ही में फाइनेंशियल टाइम्स को दिए इंटरव्यू में करीना ने कहा कि ये फिल्म सिर्फ लीड एक्टर रणवीर सिंह की नहीं है.पूरी तरह एक डायरेक्टर की फिल्म है. आज भी जब इस फिल्म का जिक्र होता है, तो इसे आदित्य धर की ‘धुरंधर’ कहा जाता है.

ट्रोल हो रहीं करीना कपूर

करीना का धुरंधर पर दिया बयान अब वायरल हो रहा है. यूजर्स इसे अलग तरह से भी देख रहे हैं. फैंस ने जहां करीना की बातों से सहमति जताते हुए कहा कि करीना ने सही बात कही है. फिल्म के पीछे एक डायरेक्टर का पूरा विजन और मेहनत होती है. वहीं कुछ यूजर्स ने करीना पर पक्षपाती होने का इल्जाम लगाते हुए कहा कि- इन्हें भी धुरंधर की सफलता रास नहीं आई है. वो रणवीर सिंह की मेहनत को पूरी तरह से दरकिनार कर रही हैं. 

Advertisement

वहीं कुछ ने राय देते हुए कहा कि - फिर जब वी मेट को इम्तियाज अली की फिल्म कहा जाए, करीना की नहीं. एक और ने लिखा कि- तो फिर रामायण रणबीर कपूर की नहीं सिर्फ नितेश तिवारी की है. कई लोगों ने बॉलीवुड में सालों से चली आ रही रणवीर-रणबीर की कम्पैरिजन को पॉइंट आउट करते हुए कहा कि- ये जेलस हैं क्योंकि रणवीर को बेस्ट एक्टर कहा जा रहा है, रणबीर को नहीं.

धुरंधर: द रिवेंज 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, इसके बाद से ही थियेटर्स में फिल्म का बोलबाला है. बॉक्स ऑफिस पर फिल्म अब तक 1600 करोड़ की कमाई कर चुकी है. वहीं रणवीर सिंह की जमकर तारीफ हो रही है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement