कंगना का हुनर पहली नजर में पहचान चुके थे सलमान खान, कहा था संजय लीला भंसाली की हीरोइन

कंगना रनौत ने अपने हालिया इंटरव्यू में उस दिन को याद किया जब वो पहली बार बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान से मिली थीं. एक्ट्रेस ने बताया कि सलमान ने उन्हें पहली नजर में देखने के बाद उनकी तारीफ में क्या कहा था.

Advertisement
सलमान ने की थी कंगना की तारीफ (Photo: Instagram @kanganaranaut/beingsalmankhan) सलमान ने की थी कंगना की तारीफ (Photo: Instagram @kanganaranaut/beingsalmankhan)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 17 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 10:20 AM IST

कंगना रनौत बॉलीवुड की सबसे टैलेंटेड एक्ट्रेसेज में से एक है. वो अपनी एक्टिंग से दो बार नेशनल अवॉर्ड जीत चुकी हैं. कंगना ने जब इंडस्ट्री में अपना डेब्यू किया था, तब कई लोग उनकी खूबसूरती पर फिदा हो गए थे. उनका करियर अभी तक काफी बेहतरीन साबित हुआ है.

कंगना ने हाल ही में एक ऐसे किस्से का खुलासा किया है, जो उनके साथ डेब्यू से पहले हुआ था. एक बार उनकी मुलाकात बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान से हुई थी. तब सलमान ने उन्हें पहली नजर में देखते ही संजय लीला भंसाली की हीरोइन कह दिया था. कंगना ने बताया कि वो ये बात सुनकर काफी खुश हुई थीं. 

Advertisement

जब कंगना से पहली बार मिले थे सलमान

न्यूज एजेंसी ANI से बातचीत में कंगना ने सलमान से हुई मुलाकात पर कहा, 'जब मैं अपने शुरुआती दिनों में स्ट्रगल कर रही थी. तब मैं किसी के जरिए सलमान से मिली. मैं तब मुश्किल से 16-17 साल की थी और तबतक मेरी डेब्यू फिल्म गैंगस्टर नहीं आई थी. वो मुझसे मिले, मुझे देखा और फिर कहा कि ये संजय लीला भंसाली की हीरोइन है. ये उन्होंने खुद कहा था. उनका कहना था कि आपको जाकर संजय लीला भंसाली से मिलना चाहिए.'

'मेरे हिसाब से ये सबसे बड़ा कॉम्प्लिमेंट था क्योंकि उन्होंने उनके साथ फिल्म की थी और तब मेरे घुंघराले बाल थे. सलमान ने कहा कि संजय लीला भंसाली आपको देखेंगे और तुरंत अपनी फिल्म के लिए साइन कर लेंगे. मैंने उनका धन्यवाद किया. तो मैं उसी दिन संजय लीला भंसाली से मिलने गई. मेरे पास मेरा पोर्टफोलियो था, जिसमें कई सारी तस्वीरे थीं. कोई इंडियन आउटफिट में, तो कोई वेस्टर्न. तो मैं उनके घर गई थी और तब उनकी मां भी वहीं थीं.'

Advertisement

कंगना ने आगे बताया कि जब वो संजय लीला भंसाली के पास गईं, तो उन्होंने डायरेक्टर को अपना पोर्टफोलियो दिखाया. वो उनकी तस्वीरें देखकर हैरान थे, क्योंकि एक्ट्रेस हर फोटोज में काफी अलग दिख रही थीं. भंसाली ने कंगना से पूछा कि उनका चेहरा आखिर मैं कैसा दिखता है? क्योंकि वो हर लुक में काफी अलग दिखने वाली एक्ट्रेस हैं. तब कंगना ने उनसे सवाल किया कि क्या उनकी ये बात गलत है या सही? तो डायरेक्टर ने कंगना से कहा कि वक्त आने पर उन्हें खुद मालूम पड़ जाएगा.

कंगना बताती हैं कि इसके बाद संजय लीला भंसाली ने उन्हें कभी अपनी फिल्म में साइन नहीं किया. हालांकि एक्ट्रेस ने ये भी कहा कि अब जब भी डायरेक्टर उनसे मिलते हैं, तो उन्हें अफसोस होता है कि उन्होंने तब क्यों सलमान खान की बात नहीं मानी. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement