'धुरंधर: द रिवेंज' अब सिर्फ एक फिल्म नहीं, मूवमेंट बन चुकी है. इंडिया में इसे हर कोई थिएटर में देखना चाहता है, ताकि उसे फिल्म का कोई स्पॉइलर ना मिल सके. सिर्फ इंडिया ही नहीं, दुनियाभर में आदित्य धर की फिल्म को देखा जा रहा है. 'धुरंधर 2' ने पहले दिन ही बॉक्स ऑफिस पर वर्ल्डवाइड 200 करोड़ का आंकड़ा छू लिया, जो अपने आप में एक रिकॉर्ड है.
'धुरंधर 2' वैसे पाकिस्तान समेत पूरे मिडल ईस्ट में बैन है. फिल्म में पाकिस्तान के अंदर की सच्चाई को दिखाया गया है, जिसपर वहां के कई लोगों को आपत्ति है. मगर पाकिस्तान की आवाम इस फिल्म को खूब देख रही है. पार्ट 1 तो वहां के नेटफ्लिक्स पर ट्रेंड कर रही थी. अब दावा है कि पार्ट 2 भी पाकिस्तान में पायरेसी के जरिए देखी जा रही है.
सचमुच पाकिस्तान में लीक हुई 'धुरंधर 2'?
X पर एक पाकिस्तानी पत्रकार खालिद महमूद खालिद ने वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वो दावा कर रहे हैं कि 'धुरंधर 2' लाहौर में पायरेसी के जरिए देखी जा रही है. वीडियो में एक टीवी दिख रहा है, जिसपर फिल्म का सीन चल रहा है. ये सीन 'धुरंधर 2' का ही है, जिसमें रणवीर का किरदार जसकीरत एक बड़ा धमाका करने की तैयारी में है. हालांकि ये वीडियो क्या सचमुच पाकिस्तान का है, इसकी पुष्टि नहीं की जा सकती.
ये पोस्ट 19 मार्च है, जिस दिन 'धुरंधर: द रिवेंज' वर्ल्डवाइड रिलीज हुई. पहले ही दिन फिल्म का ऑनलाइन लीक होना काफी चिंता की बात है. मगर इस पोस्ट से इंडिया में मौजूद लोग बड़े खुश दिखे हैं. वो कमेंट सेक्शन में पाकिस्तान की आवाम पर तंज कस रहे हैं. एक यूजर ने लिखा है फिल्म देखने के बाद टीवी ना तोड़ देना. वहीं दूसरे लिख रहे हैं कि पाकिस्तान में भी धुरंधर 2 लीक हो गई है, हमसे जल्दी तो इन्हें फिल्म देखनी है.
बात करें 'धुरंधर 2' की स्टोरी की, तो इसमें एक इंडियन एजेंट पाकिस्तान में घुसकर वहां के आतंकियों के बीच रहना लगता है ताकि वो अपने देश को आतंकी हमलों से बचा सके और पाकिस्तान के इरादों पर पानी फेर सके. फिल्म में रणवीर सिंह, संजय दत्त, आर माधवन, राकेश बेदी, अर्जुन रामपाल और सारा अर्जुन जैसे एक्टर्स हैं.
aajtak.in