'धुरंधर 2' के बड़े साहब को था डर, कहीं सलमान से ना हो जाएं रिप्लेस, बोले- कॉल करने की सोची

फिल्म 'धुरंधर' की सबसे बड़ी मिस्ट्री रहे बड़े साहब का किरदार निभाने वाले दानिश इकबाल बताते हैं कि जब सलमान खान और इमरान हाशमी का नाम सामने आने लगा था, तो वो डर गए कि कहीं उन्हें आदित्य धर ने फिल्म से रिप्लेस तो नहीं कर दिया.

Advertisement
क्यों डरे 'धुरंधर' वाले बड़े साहब (Photo: Screengrab) क्यों डरे 'धुरंधर' वाले बड़े साहब (Photo: Screengrab)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 22 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 12:36 PM IST

'धुरंधर द रिवेंज' बॉक्स ऑफिस पर दहाड़ रही है. वर्ल्डवाइड फिल्म की कमाई 500 करोड़ पार हो गई है. आदित्य धर की फिल्म ने ये कारनामा महज चार दिनों में किया. 'धुरंधर 2' इस समय बॉलीवुड की सबसे सफल फिल्म बनने की राह पर है. डायरेक्टर ने अपने विजन और स्केल से सभी को हैरान करके रख दिया है. 

दिसंबर में जब धुरंधर का पहला पार्ट आया था, तब फिल्म में एक नाम की बड़ी चर्चा थी. बड़े साहब का नाम काफी सुना गया, जिससे सभी के मन में ये सवाल उठा कि आखिर बड़े साहब कौन हैं. देखते ही देखते, ये एक बड़े राज में बदल गया. अब जब धुरंधर का दूसरा पार्ट आया, तो इस राज से पर्दा उठा. फिल्म में बड़े साहब, अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम को बताया गया है. 

Advertisement

दाऊद बनकर छाए दानिश इकबाल

दाऊद का रोल एक्टर दानिश इकबाल ने प्ले किया है. इस फिल्म के बाद से उनकी पॉपुलैरिटी काफी बढ़ चुकी है. हाल ही में एक्टर ने जूम को बताया कि उन्हें नहीं अंदाजा था कि वो फिल्म के बड़े साहब निकलेंगे. उन्हें इस रोल में ढलने के लिए काफी मेहनत करनी पड़ी. कई घंटों तक मेकअप के बाद, वो दाऊद को कैमरा पर प्ले कर पाए. 

दानिश ने कहा, 'मुझे नहीं मालूम था कि दाऊद बड़े साहब है. उस वक्त तक इसकी कोई चर्चा नहीं थी. मुझे सिर्फ यही कहा गया कि आपको दाऊद का रोल प्ले करना है. वो बिस्तर पर है और उसके सभी सीन्स उसी सेटिंग में शूट होंगे. लेकिन मुझे बड़े साहब का कोई आइडिया नहीं था. जब उसका नाम स्क्रिप्ट में ऐसे सामने आया कि रणवीर का किरदार उसे ढूंढ रहा है, तब जाकर हर कोई सोचने लगा कि ये बड़े साहब कौन है. ये चर्चा हुई थी कि शायद ओसामा बिन लादेन और परवेज मुशर्रफ होंगे. तभी मैंने सोचा कि क्या दाऊद बड़े साहब है.'

Advertisement

क्यों रिप्लेस होने से डरे दानिश?

दानिश आगे बताते हैं कि जब धुरंधर का पहला पार्ट रिलीज हुआ और बड़े साहब की कास्टिंग की बात उठने लगी, तो वो डर गए थे. उस दौरान ये कहा जा रहा था कि फिल्म में बड़े साहब या तो सलमान खान हैं या इमरान हाशमी. ऐसे में दानिश को डर था कि कहीं आदित्य धर ने उन्हें रिप्लेस ना कर दिया हो. एक्टर ने कहा, 'जब दाऊद का रोल प्ले करने के लिए इतने सारे नाम सामने आने लगे, तो मैंने सोचा कि आदित्य धर को फोन करूं कि कहीं उन्होंने मुझे रिप्लेस तो नहीं कर लिया.'

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement