धुरंधर 2 के आखिरी सीन में रणवीर की पगड़ी, AI से हुआ खेल? आर्टिस्ट बलविंदर सिंह ने बताया सच

धुरंधर: द रिवेंज के पगड़ी आर्टिस्ट बलविंदर सिंह ने फिल्म के आखिरी सीन को लेकर बड़ा खुलासा किया है. क्या रणवीर सिंह की पगड़ी AI से बनी थी? इस बारे में तो बलविंदर ने बात की ही साथ ही अपने एक्सपीरियंस भी शेयर किए और बताया कि कैसे डेढ़ साल बाद उनसे टीम ने कॉन्टैक्ट किया था.

Advertisement
'धुरंधर' को किसने बांधी पग? (Photo: Instagram @pagpride) 'धुरंधर' को किसने बांधी पग? (Photo: Instagram @pagpride)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 24 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 2:00 PM IST

धुरंधर: द रिवेंज फिल्म सिनेमाघरों में दहाड़ रही है. फिल्म के सीक्वेंस, एक्शन, कास्ट और रियल लाइफ इंसीडेंट्स ने लोगों को क्रेजी कर दिया है. फिल्म से जुड़ी हर छोटी-बड़ी चीज वायरल हो रही है. इस बीच एक और शख्स की चर्चा हो चली है, जिसने सभी एक्टर्स को पग या पगड़ी बांधने में मदद की है. वो आर्टिस्ट- बलविंदर सिंह हैं.

Advertisement

AI से बना आखिरी सीन या नहीं?

बलविंदर ने आजतक से खास बातचीत में बताया कि रणवीर सिंह और अक्षय खन्ना के लिए तैयार की गईं अलग-अलग अंदाज की पगड़ियां उन्होंने अपने हाथों से बनाई हैं. इसी के साथ बलविंदर ने धुरंधर 2 के आखिरी सीन पर भी बात की. जहां रणवीर सिंह भारत वापस लौटते हैं और उन्हें सिर पर पग बांधे सरदार की वेशभूषा लिए दिखाया जाता है. 

बलविंदर ने कहा कि वो सीन उन्होंने भी देखा है लेकिन उन्हें नहीं लगता कि वो वाली पग उन्होंने बांधी थी. वो अपने हाथ की बनी पगड़ी पहचान सकते हैं. वो कहते हैं- AI वाली पगड़ी मेरे हाथ की नहीं लगती.वो पक्के तौर पर तो नहीं कह सकते, लेकिन उनके मुताबिक पोस्टर में दिखाई गई पगड़ी और उनके द्वारा बनाई गई पगड़ी में काफी अंतर है, जिससे ये संभावना बनती है कि वो AI के जरिए तैयार की गई हो.

Advertisement

बलविंदर ने अपने इंस्टाग्राम पर भी धुरंधर की कास्ट संग कई तस्वीरें शेयर की हैं. उन्होंने बीटीएस वीडियोज भी शेयर किए हैं. जहां वो शूटिंग साइट पर कई लोगों की पगड़ी बांधते दिखे हैं. बलविंदर ने अतीक अहमद के किरदार, रहमान डकैत, हमजा अली मजारी, शरीन बलोच से लेकर कई कास्ट को तैयार किया है. 

ढाई महीने तक धुरंधर टीम के साथ रहे

अमृतसर के कोट खालसा इलाके के रहने वाले और इंदर पगड़ी हाउस के मालिक बलविंदर सिंह ने फिल्म से जुड़े अपने कई अनुभव शेयर किए. उन्होंने बताया कि उन्हें ये मौका पहले एक हॉलीवुड प्रोजेक्ट में किए गए काम की वजह से मिला, जहां उन्होंने अनुपम खेर से जुड़े एक किरदार के लिए पगड़ी सजाई थी.

बलविंदर सिंह ने बताया कि धुरंधर 2 के लिए उनसे करीब डेढ़ साल बाद संपर्क किया गया और वो लगभग ढाई महीने तक फिल्म की टीम के साथ जुड़े रहे. इस दौरान उन्होंने रणवीर सिंह के लिए पटियाला शाही और सेमी पटियाला शाही स्टाइल की पगड़ियां तैयार कीं, जबकि अक्षय खन्ना के लिए अलग स्टाइल इस्तेमाल किया गया. बलोचिस्तानी स्टाइल की पगड़ी के बारे में उन्होंने कहा कि ये उनके लिए नया अनुभव था, जिसके लिए उन्होंने वीडियो और तस्वीरें देखकर घर पर काफी अभ्यास किया. 

Advertisement

रणवीर ने फील कराया अपनापन

उन्होंने कहा कि रणवीर सिंह के साथ काम करने का अनुभव बहुत अच्छा रहा. शूटिंग के दौरान अमृतसर, लुधियाना, चंडीगढ़, पटियाला, हरियाणा बॉर्डर और दिल्ली में कई बार मुलाकातें हुईं. एक यादगार पल साझा करते हुए उन्होंने बताया कि जब वो बीमार हो गए थे, तो रणवीर सिंह ने खुद उनका हाल-चाल पूछा, जिससे उन्हें बहुत गर्व महसूस हुआ.

युवाओं से पग बांधने की अपील

अंत में बलविंदर सिंह ने पंजाबी युवाओं को संदेश दिया कि वो अपने केस संभालें और पगड़ी बांधने की परंपरा की ओर वापस आएं. उन्होंने कहा कि यदि कोई युवा सिख धर्म से दूर हो गया है, तो वो दोबारा जुड़कर सिखी को मजबूत बनाने में योगदान दे. उन्होंने ये भी कहा कि जो युवा पगड़ी बांधना सीखना चाहते हैं, वो उनसे संपर्क कर सकते हैं.

---- समाप्त ----
स्टोरी इनपुट: अमित शर्मा

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement