'धुरंधर 2' से खफा यश भूल गए अपनी चाल? खुद शुरू किया था क्लैश का 'टॉक्सिक' खेल

ईद 2026 पर ‘टॉक्सिक’ और ‘धुरंधर 2’ का क्लैश इंडियन सिनेमा का सबसे हॉट टॉपिक बन चुका है. यश ने 'धुरंधर 2' के मेकर्स और बॉलीवुड के तौर-तरीकों से नाराजगी जतानी शुरू कर दी है. लेकिन सवाल ये भी है कि क्लैश की शुरुआत किसने की थी?

Advertisement
'धुरंधर 2' से नाराज यश भूल गए अपना 'टॉक्सिक' खेल! (Photo: ITGD) 'धुरंधर 2' से नाराज यश भूल गए अपना 'टॉक्सिक' खेल! (Photo: ITGD)

सुबोध मिश्रा

  • नई दिल्ली ,
  • 19 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 11:28 AM IST

इस साल के पहले बड़े फिल्मी क्लैश में अब पूरा एक महीना भी नहीं बचा है. 19 मार्च को ईद पर भिड़ने जा रहीं यश की 'टॉक्सिक' और रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' का माहौल गर्माने लगा है. हाल ही में सामने आया कि यश इस क्लैश से बहुत खुश नहीं हैं. उनका मानना है कि 19 मार्च की डेट 'टॉक्सिक' ने बहुत पहले अनाउंस कर दी थी. इसलिए जब 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने इस डेट पर नजरें लगाईं तो कम से कम एक बार बात तो की ही जा सकती थी.

Advertisement

यश की नाराजगी समझी भी जा सकती है. एक एम्बिशियस फिल्म के लिए उन्होंने डेढ़-दो साल पहले से तगड़ा प्लान बनाया और रिलीज के 4 महीने पहले 'धुरंधर 2' ने उसमें टांग फंसा दी. लेकिन अब नाराज नजर आ रहे यश और 'टॉक्सिक' के मेकर्स शायद ये भूल रहे हैं कि ये क्लैश वाला खेल पहले उन्होंने ही शुरू किया था.

'टॉक्सिक' ने ही शुरू किया था क्लैश का खेल
यश ने 'टॉक्सिक' की रिलीज डेट 19 मार्च 2026, पिछले साल मार्च में ही अनाउंस कर दी थी. 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने ये रिलीज डेट पहली फिल्म 'धुरंधर' के साथ 5 दिसंबर 2025 में अनाउंस की. यानी यश के लगभग 9 महीने बाद. रिपोर्ट्स बताती हैं कि इसीलिए यश 'धुरंधर' मेकर्स से नाराज हैं. लेकिन क्या जब 'टॉक्सिक' ने 19 मार्च 2026 रिलीज डेट अनाउंस की थी, तो ये डेट पूरी तरह खाली थी? नहीं.

Advertisement

यश से 6 महीने पहले संजय लीला भंसाली ने 19 मार्च 2026 की डेट अपनी बड़ी फिल्म 'लव एंड वॉर' के लिए अनाउंस की थी. यानी यश ने जब 'टॉक्सिक' की रिलीज डेट अनाउंस की थी, तो उन्होंने खुद एक बड़ा क्लैश चुना था. 'लव एंड वॉर' से भंसाली लंबे समय बाद लव स्टोरी में वापसी कर रहे हैं. फिल्म में उन्होंने रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल को लिया है.

'टॉक्सिक' से भी पहले ईद 2026 के लिए शिड्यूल थी 'लव एंड वॉर' (Photo: X/@taran_adarsh; TheNameIsYash)

एक तो भंसाली का लव ट्राइएंगल, ऊपर से ये जानदार कास्टिंग— 'लव एंड वॉर' अनाउंस होते ही 2026 की बड़ी बॉलीवुड फिल्म बन गई थी. मगर इसके बावजूद यश ने इसके साथ 'टॉक्सिक' का क्लैश होना चुना. क्या तब यश ने भंसाली को 'कम से कम एक कॉल' करना जरूरी समझा था? ये तो यश ही जानते होंगे या ईश्वर जानता है.

ईद का मौका हमेशा से बड़ी फिल्मों की रिलीज के लिए बुक होता है और इस मौके पर क्लैश कोई बड़ी बात नहीं है. भंसाली की 'लव एंड वॉर' और यश की 'टॉक्सिक' के बावजूद, बॉलीवुड की कॉमेडी फ्रैन्चाइजी 'धमाल 4' ने भी ईद 2026 की रिलीज डेट अनाउंस की थी. यानी यश ने 'टॉक्सिक' के लिए शुरू से ही क्लैश चुना था. मगर अब दिक्कत शायद ये है कि वो जिन फिल्मों के लिए तैयार बैठे थे, 'धुरंधर 2' उनसे कहीं ज्यादा बड़ी फिल्म बन गई है.

Advertisement

'इंडियन फिल्म इंडस्ट्री' का सुविधाजनक जुमला
पहली 'KGF' फिल्म के दिनों से ही यश एक विजनरी की तरह इस बात पर जोर देते रहे हैं कि इंडियन फिल्म इंडस्ट्रीज को आपस में होड़ करने की बजाय दुनिया से होड़ करनी चाहिए. तमाम इंटरव्यूज में वो पब्लिक और मीडिया को सबक देते मिले कि बॉलीवुड-कॉलीवुड की बजाय 'इंडियन फिल्म इंडस्ट्री' की नजर पैदा की जाए. लेकिन क्या ये 'इंडियन फिल्म इंडस्ट्री' की थ्योरी तभी काम की है जब उनकी फिल्म को बिना किसी टक्कर रिलीज मिल जाए? क्लैश की सूरत पैदा होते ही वो बॉलीवुड के तौर-तरीकों की आलोचना करने लगे.

रिपोर्ट्स बताती हैं कि 'धुरंधर 2' वर्सेज 'टॉक्सिक' क्लैश को लेकर उनकी नाराजगी का एक हिस्सा और भी है. उनका कहना है कि साउथ में ऐसे क्लैश तय होने से पहले मेकर्स एक कर्टसी कॉल कर लेते हैं, लेकिन बॉलीवुड में ये कल्चर नहीं है. उनका ये सोचना दिखाता है कि वो 'टॉक्सिक' को ही ईद 2026 की सबसे बड़ी रिलीज मानकर चल रहे थे और चल रहे हैं.

हालांकि, इतिहास की सबसे बड़ी हिंदी फिल्म साबित हो चुकी 'धुरंधर' के सीक्वल के सामने आने में उन्हें रिस्क भी नजर आ रहा है. लेकिन जब क्लैश पक्का है तो उन्हें 'धुरंधर 2' को भी ड्यू क्रेडिट देते हुए इसे एक हेल्दी कॉम्पिटीशन की तरह खेलना चाहिए, शिकायती लहजे में नहीं.

Advertisement

19 मार्च 2026 अब बहुत दूर नहीं रह गया. जनता में दोनों ही फिल्मों को लेकर एक्साइटमेंट है. ऐसे में दोनों टीमों को बस अपना बेस्ट देने पर फोकस करना चाहिए. जनता का दिल तो इतना बड़ा है कि बड़े-बड़े क्लैश में दोनों फिल्में देख डालती है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement