धुरंधर 2 ने यश के घर में घुसकर लगाई सेंचुरी! कर्नाटक में कमाल करने वाली अकेली नॉन-साउथ फिल्म

कन्नड़ इंडस्ट्री से पैन इंडिया स्टार बनकर निकले यश, अपनी नई फिल्म टॉक्सिक के साथ धुरंधर 2 से भिड़ने वाले थे. लेकिन अब धुरंधर 2 ने ऐसा रिकॉर्ड बनाया है कि यश को भी लगेगा— अच्छा हुआ साइड हो लिए! धुरंधर 2 ने यश की घरेलू मार्केट कर्नाटक में 100 करोड़ कमा डाले हैं.

Advertisement
धुरंधर 2 ने यश के घर कर्नाटक में लगाई सेंचुरी! (Photo: ITGD) धुरंधर 2 ने यश के घर कर्नाटक में लगाई सेंचुरी! (Photo: ITGD)

सुबोध मिश्रा

  • नई दिल्ली ,
  • 30 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 4:51 PM IST

यश की फिल्म टॉक्सिक का धुरंधर 2 से क्लैश बहुत चर्चा में था. 19 मार्च की डेट यश ने एक साल से लॉक कर रखी थी. धुरंधर 2 ने अचानक आकर ये डेट पकड़ ली और आखिरकार टॉक्सिक को ही अपनी डेट बदलनी पड़ी. लेकिन हर दिन धुरंधर 2 की कमाई के आंकड़े देखकर फैन्स और ट्रेड एक्सपर्ट्स एक ही बात कह रहे हैं— शुक्र है कि टॉक्सिक किनारे हो गई, वरना धुरंधर 2 की सुनामी में इसका क्या होता! अब धुरंधर 2 ने ऐसा कमाल किया है कि इस बात को और मजबूती मिलेगी. रणवीर की फिल्म ने यश के घर कर्नाटक में 100 करोड़ कमाई कर डाली है.

Advertisement

धुरंधर 2 की कर्नाटक में सेंचुरी
आदित्य धर की धुरंधर (2025) ने बेंगलुरु में खूब भीड़ जुटाई थी और वहां सबसे बड़ी हिंदी फिल्म साबित हुई थी. धुरंधर 2 के आने से पहले ही दिखने लगा था कि बेंगलुरु और कर्नाटक की दूसरी लोकेशंस पर क्रेज कैसा होने वाला है. ट्रेड रिपोर्ट्स बताती हैं कि बेंगलुरु और आसपास के इलाकों में धुरंधर 2 की ऑक्यूपेंसी देशभर के ओवरऑल एवरेज से बेहतर रही है.

अब बॉक्स ऑफिस ट्रैकर जेरिन जॉर्जकुट्टी ने डेटा निकाला है कि कर्नाटक में धुरंधर 2, 11 दिनों में 100 करोड़ से ज्यादा ग्रॉस कलेक्शन कर चुकी है. यश के राज्य में अब धुरंधर 2 सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म बन गई है. वहां सेंचुरी लगाने वाली ये तीसरी नॉन-कन्नड़ फिल्म है. धुरंधर 2 से पहले कर्नाटक में 100 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन करने वाली नॉन-कन्नड़ फिल्म सिर्फ पुष्पा 2 और बाहुबली 2 हैं. लेकिन ये दोनों फिल्में भी साउथ में ही बनी हैं. यानी धुरंधर 2 अकेली नॉन-साउथ फिल्म है, जिसने कर्नाटक में 100 करोड़ से ज्यादा ग्रॉस कलेक्शन किया है.

Advertisement

हिंदी में ही जमकर धुरंधर 2 देख रहा कर्नाटक
धुरंधर 2 की रिलीज के वक्त इसके डबिंग वर्जन समय पर तैयार नहीं हो पाए थे. कन्नड़ डबिंग वाला वर्जन तो बाकी सबसे लेट तैयार हुआ. लेकिन कर्नाटक की ऑडियंस ने सिर्फ हिंदी में आई धुरंधर (पहले पार्ट) के लिए ही जो एक्साइटमेंट दिखाई थी, वही इस बार भी नजर आई.

धुरंधर 2 का कन्नड़ डबिंग वर्जन तो कुछ खास कमाल नहीं कर रहा. लेकिन धुरंधर 2 का हिंदी वर्जन ही वहां जमकर धमाल मचा रहा है. कर्नाटक में धुरंधर 2 के कुल 103 करोड़ ग्रॉस कलेक्शन में से कन्नड़ डबिंग वर्जन का ग्रॉस 5-6 करोड़ से ज्यादा नहीं है. बेंगलुरु में तो धुरंधर 2 के लिए ऐसा क्रेज है कि दूसरे सोमवार को भी प्रीमियम थिएटर्स तक फास्ट-फिलिंग मोड में हैं.

इससे पता चलता है कि धुरंधर 2 और टॉक्सिक के क्लैश में दर्शकों का बहुत नुकसान हो जाता. क्योंकि लोकल फिल्म होने से थिएटर्स यश की फिल्म को स्क्रीन देना ज्यादा पसंद करते और धुरंधर 2 को स्क्रीन्स के लिए बड़ी लड़ाई करनी पड़ती. लेकिन अगर धुरंधर 2 को ठीक-ठाक स्क्रीन्स मिल जातीं, तो टॉक्सिक के दर्शक कट जाते. जबकि आज पर्याप्त शोज उपलब्ध होने की वजह से ही धुरंधर 2 कर्नाटक में सबसे बड़ी नॉन-कन्नड़ फिल्म बनने के रास्ते पर है.

Advertisement

ये रिकॉर्ड अभी बाहुबली 2 के नाम है, जिसने कर्नाटक में 130 करोड़ ग्रॉस कलेक्शन किया था. पुष्पा 2, 104 करोड़ ग्रॉस कलेक्शन के साथ वहां दूसरी सबसे बड़ी नॉन-कन्नड़ फिल्म है. अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2 का रिकॉर्ड तो सोमवार को ही टूट जाएगा और धुरंधर 2 अगले एक हफ्ते में बाहुबली 2 के टॉप रिकॉर्ड को भी पीछे छोड़ देगी.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement