'सरके चुनर तेरी' गाने पर CBFC का पहला रिएक्शन, कहा- बेवजह हमें घसीटा जाता है

नोरा फतेही और संजय दत्त पर फिल्माया गया कन्नड़ फिल्म 'केडी: द डेविल' का गाना 'सरके चुनर तेरी सरके' को लेकर सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन बोर्ड (CBFC) ने चुप्पी तोड़ी है.

Advertisement
नोरा फतेही के गाने पर CBFC ने तोड़ी चुप्पी (Photo: x/@KvnProductions) नोरा फतेही के गाने पर CBFC ने तोड़ी चुप्पी (Photo: x/@KvnProductions)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 18 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 7:13 PM IST

कन्नड़ फिल्म 'केडी: द डेविल' अपनी रिलीज से पहले ही कानूनी विवादों के घेरे में आ गई है. फिल्म के गाने 'सरके चुनरी तेरे सरके' को लेकर विवाद अब इतना बढ़ गया है कि सरकार ने इसके आपत्तिजनक बोलों के कारण इस पर बैन लगा दिया है. इस पूरे मामले में जब सेंसर बोर्ड (CBFC) की भूमिका पर सवाल उठे, तो बोर्ड ने अपनी चु्प्पी तोड़ी है. 

Advertisement

सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन बोर्ड (CBFC) ने साफ कर दिया है कि जिस कंटेंट को लेकर हंगामा हो रहा है, उसका बोर्ड की प्रक्रिया से कोई लेना-देना नहीं है.

CBFC ने झाड़ा पल्ला?
सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) के चेयरपर्सन प्रसून जोशी ने न्यूज एजेंसी को बताया, 'यह स्पष्ट रूप से बताने के लिए है कि CBFC को 'KD: The Devil' फिल्म के गाने 'सरके चुनर तेरी सरके' के सर्टिफिकेशन के लिए कोई आवेदन नहीं मिला है. यह साफ तौर पर ध्यान दिया जाना चाहिए कि डिजिटल प्लेटफॉर्म पर मौजूद कंटेंट को CBFC द्वारा सर्टिफाई नहीं किया जाता है. इस बारे में अक्सर भ्रम रहता है और CBFC को बेवजह ऐसे मामलों में घसीटा जाता है जिनका उससे कोई लेना-देना नहीं है.' 

उन्होंने आगे कहा, 'CBFC एक जिम्मेदार और जवाबदेह संस्था है, जिसके सदस्य पूरी निष्ठा से काम करते हैं. वे सिनेमा में महिलाओं के चित्रण को बहुत संवेदनशीलता से लेते हैं और उन्होंने पूरी ईमानदारी से कोशिश करके, विवादों से हटकर रचनात्मक बातचीत की ओर माहौल को बदला है. इस खास गाने के मामले में, सभी सवाल सीधे उस प्लेटफॉर्म और गाने के मेकर्स से पूछे जाने चाहिए.'

Advertisement

केंद्र सरकार ने गाने पर लगाया बैन
केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बुधवार को कहा कि नोरा फतेही के विवादित गाने 'सरके चुनर' पर बैन लगा दिया गया है. 

लोकसभा में बोलते हुए वैष्णव ने कहा कि अभिव्यक्ति की आजादी पूरी तरह से असीमित नहीं हो सकती. उन्होंने कहा, 'इस गाने पर बैन लगा दिया गया है. हमें बोलने की आजादी के तहत तय की गई उचित पाबंदियों के हिसाब से ही काम करना चाहिए. बोलने की आजादी पूरी तरह से असीमित नहीं हो सकती; इसे समाज और संस्कृति के संदर्भ में ही देखा जाना चाहिए.'

क्या है गाने पर विवाद?
इस गाने में एक्ट्रेस नोरा फतेही और संजय दत्त नजर आ रहे हैं. यह गाना आने वाली कन्नड़ फिल्म 'केडी: द डेविल' का है. ऑनलाइन रिलीज होते ही यह गाना एक बड़े विवाद में घिर गया. कई दर्शकों ने इसके बोलों को अब तक का सबसे अश्लील और इसके सीन को काफी उत्तेजक बताते हुए इस पर आपत्ति जताई.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »