Advertisement

Asha Bhosle Death News Live: नहीं रहीं दिग्गज सिंगर आशा भोसले, बेटे ने बताया कब होगा अंतिम संस्कार

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क | नई दिल्ली | 12 अप्रैल 2026, 2:11 PM IST

Asha Bhosle Passed Away Live Updates: सुरों की मल्लिका और दिग्गज सिंगर आशा भोसले अब हमारे बीच नहीं रहीं. मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में आशा भोसले का निधन हो गया है. उनके निधन से पूरी इंडस्ट्री में गम का माहौल है.

आशा भोसले का हुआ निधन (Photo: ITG)

Asha Bhosle Passed Away: हिंदी सिनेमा से बेहद दुखद खबर सामने आई है. सुरों की मल्लिका और दिग्गज सिंगर आशा भोसले अब हमारे बीच नहीं रहीं. मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में आशा भोसले ने अंतिम सांस ली. सिंगर के निधन की खबर सामने आते ही इंडस्ट्री में मातम पसर गया है. सेलेब्स और फैंस की आंखें नम हैं और दिल भारी है.  

1:54 PM (28 मिनट पहले)

मनोज मुंतशिर का टूटा दिल

Posted by :- Neha Farheen

मनोज मुंतशिर ने आशा भोसले के निधन पर दुख जताते हुए लिखा- 'कुछ लोग यूं बुलंद थे कि दास्तान हो गए…पैदा हुए ज़मीन पर और आसमान हो गए”

आज एक आसमान ने ये ज़मीन छोड़ दी. आप बहुत याद आयेंगी ताई.

 

 

खाने की शौकीन थीं आशा भोसले, दुनिया के 10 देशों में खोले रेस्टोरेंट 

1:52 PM (31 मिनट पहले)

आशा भोसले को अक्षय कुमार ने दी श्रद्धांजलि

Posted by :- Neha Farheen

आशा भोसले के निधन से अक्षय कुमार को भी गहरा सदमा लगा है. उन्होंने पोस्ट शेयर करके अपना दुख बयां किया है. अक्षय ने लिखा- आशा जी के निधन से मुझे जो दुख पहुंचा है. उसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता. उनकी सुरीली आवाज हमेशा हमेशा के लिए अमर रहेगी. 

 

 

आशा भोसले का पोती संग था गहरा बॉन्ड, प्यार के मामले में रहीं बदकिस्मत 

 

1:43 PM (39 मिनट पहले)

ममता बनर्जी को पहुंचा दुख

Posted by :- Neha Farheen

आशा भोसले के निधन से सिर्फ सिनेमा जगत के लोग ही दुखी नहीं हैं, बल्कि कई दिग्गज नेता भी दिग्गज सिंगर के जाने से गमगीन हैं. ममता बनर्जी ने X पर पोस्ट लिखकर अपना दुख जाहिर किया है. उन्होंने लिखा- महान संगीत प्रतिभा आशा भोसले के निधन से मैं अत्यंत दुखी हूं. वो एक प्रेरणादायक और मंत्रमुग्ध कर देने वाली गायिका थीं, जिन्होंने पीढ़ियों तक हमारे दिलों पर राज किया. 

 

 

शरारत, अदाएं और एक्सपेरिमेंट- 70 सालों तक, म्यूजिक के हर नए दौर की नई 'आशा' 

1:35 PM (47 मिनट पहले)

सिंगर जुबिन नौटियाल ने जताया दुख

Posted by :- Neha Farheen

आशा भोसले के निधन से हर किसी को तगड़ा झटका लगा है. बॉलीवुड के फेमस सिंगर जुबिन नौटियाल ने भी पोस्ट शेयर करके दुख जताया है. 

 

Advertisement
1:15 PM (एक घंटा पहले)

इस समय होगा आशा भोसले का अंतिम संस्कार

Posted by :- Neha Farheen

दिग्गज गायिका आशा भोसले के बेटे आनंद भोसले ने सिंगर के निधन की खबर को कंफर्म किया है. उन्होंने ये भी बताया कि उनका अंतिम संस्कार कल शाम 4 बजे होगा. आनंद भोसले ने कहा- मेरी मां का आज देहांत हो गया. लोग कल सुबह 11 बजे लोअर परेल स्थित कासा ग्रांडे में उन्हें अंतिम श्रद्धांजलि दे सकते हैं. उनका अंतिम संस्कार कल शाम 4 बजे शिवाजी पार्क में किया जाएगा.  

12:56 PM (एक घंटा पहले)

आशा भोसले का निधन

Posted by :- Shikhar

आशा भोसले का 92 साल की उम्र में निधन हो गया है. रिपोर्ट्स के अनुसार, दिग्गज सिंगर का कार्डियक अरेस्ट से निधन हो गया है. उनका अंतिम संस्कार सोमवार को किया जाएगा.

11:33 AM (2 घंटे पहले)

ICU में हैं आशा भोसले

Posted by :- Neha Farheen

समाचार एजेंसी की रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया है कि आशा भोसले ICU में हैं. उनकी हालत नाजुक बनी हुई है. हालांकि, परिवार ने सिंगर की सेहत को लेकर अभी कोई नई जानकारी साझा नहीं की है. 

10:11 AM (4 घंटे पहले)

PM मोदी ने आशा भोसले की सेहत को लेकर जताई चिंता

Posted by :- Neha Farheen

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी दिग्गज सिंगर आशा भोसले की सेहत को लेकर चिंता जताई है. पीएम मोदी ने X पर पोस्ट कर लिखा- आशा भोसले जी के अस्पताल में भर्ती होने की खबर सुनकर बहुत चिंता हुई. उनके अच्छे स्वास्थ्य और जल्दी स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं.

 

9:35 AM (4 घंटे पहले)

सेलेब्स ने मांगी आशा भोसले के जल्दी ठीक होने की दुआ

Posted by :- Neha Farheen

आशा भोसले की जबसे अस्पताल में भर्ती होने की खबर सामने आई है, तभी से इंडस्ट्री में टेंशन का माहौल है. कई सेलेब्स सिंगर की सलामती की दुआएं कर रहे हैं. जनाई भोसले की पोस्ट पर एक्टर अनुपम खेर, नील नितिन मुकेश, संजय कपूर समेत कई सितारों ने सिंगर के जल्दी ठीक होने की दुआएं की हैं. 

 

Advertisement
8:26 AM (5 घंटे पहले)

आशा भोसले के दिल के करीब हैं पोती जनाई

Posted by :- Neha Farheen

जनाई भोसले अपनी दादी आशा भोसले के काफी क्लोज हैं. बीते दिन जब आशा भोसले को अस्पताल में भर्ती किया गया था, तब जनाई ने दादी और दिग्गज सिंगर संग तस्वीर शेयर करके उनका हेल्थ अपडेट दिया था. तस्वीर में दोनों का खूबसूरत बॉन्ड देखा जा सकता है. 

 

 

8:16 AM (6 घंटे पहले)

सेलेब्स कर रहे  प्रार्थना

Posted by :- Shikhar

सिंगर आशा भोसले का हॉस्पिटल में इस समय ट्रीटमेंट चल रहा. देशभर में उनके करोड़ों फैंस उनकी जल्द रिकवरी की प्रार्थना कर रहे हैं. 

7:54 AM (6 घंटे पहले)

आशा भोसले को क्या हुआ है?

Posted by :- Neha Farheen

सिंगर की हेल्थ को लेकर सामने आईं शुरुआती रिपोर्ट्स में पहले ऐसा दावा किया गया था कि आशा को कार्डियक अरेस्ट की वजह से अस्पताल में भर्ती कराया गया है. हालांकि, परिवार ने अभी इसकी पुष्टि नहीं की है. आशा की पोती जनाई ने अपने बयान में थकान और चेस्ट इंफेक्शन से संबंधित स्वास्थ्य समस्याओं की ओर इशारा किया है. 

7:46 AM (6 घंटे पहले)

डॉक्टर्स आज देंगे आशा की तबीयत की जानकारी?

Posted by :- Neha Farheen

उम्मीद की जा रही है कि ब्रीच कैंडी अस्पताल के डॉक्टर्स आज सिंगर की हेल्थ को लेकर नया बयान जारी कर सकते हैं. हालांकि, अब तक कोई फ्रेश ऑफिशियल स्टेटमेंट सामने नहीं आई है. सभी लोग आशा भोसले की तबीयत के बारे में जानने को बेताब हैं.  

7:42 AM (6 घंटे पहले)

डॉक्टर ने दी थी आशा के एडमिट होने की जानकारी

Posted by :- Neha Farheen

आशा भोसले की सेहत को लेकर बीते दिन ब्रीच कैंडी अस्पताल के डॉक्टर ने सिंगर की हेल्थ को लेकर जानकारी दी थी. सबसे पहले उन्होंने ही बताया था कि आशा भोसले को उनके अस्पताल में एडमिट करवाया गया है. 

Advertisement
7:31 AM (6 घंटे पहले)

पोती ने दिया आशा भोसले का हेल्थ अपडेट

Posted by :- Neha Farheen

आशा भोसले की पोती जनाई भोसले ने बीती रात सिंगर की हेल्थ को लेकर बड़ी जानकारी फैंस संग साझा की थी. जनाई ने X पर पोस्ट शेयर कर कहा- मेरी दादी, आशा भोसले को थकान और चेस्ट इंफेक्शन के चलते अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. हम सभी से रिक्वेस्ट करते हैं कि हमारी प्राइवसी का ध्यान रखें. उनका इलाज चल रहा है. उम्मीद है कि जल्दी सबकुछ ठीक हो जाएगा. हम आगे आपको पॉजिटिव अपडेट देंगे.