'बच्चन पांडे' को सक्सेसफुल बताने पर Arshad Warsi का शॉकिंग जवाब, बोले- झूठ मत बोलो

जब पत्रकार ने अरशद से कहा क‍ि उनकी फिल्म बच्चन पांडे बॉक्स ऑफ‍िस पर सक्सेस रही तब एक्टर ने मजेदार जवाब दिया. अरशद ने उल्टा पत्रकार को ही कह दिया- 'झूठ मत बोलो, वो सक्सेस नहीं है.' बच्चन पांडे ने बॉक्स ऑफ‍िस पर जिस रफ्तार से शुरुआत की थी, वह ज्यादा द‍िन ट‍िक नहीं पाई.

Advertisement
अरशद वारसी अरशद वारसी

aajtak.in

  • नई द‍िल्ली ,
  • 02 अप्रैल 2022,
  • अपडेटेड 5:34 PM IST
  • बच्चन पांडे को जर्नल‍िस्ट ने बताया सक्सेसफुल
  • अरशद वारसी ने दिया उल्टा जवाब

पिछले महीने अक्षय कुमार और अरशद वारसी स्टारर फिल्म बच्चन पांडे रिलीज हुई. फिल्म 18 मार्च को थ‍िएटर्स में रिलीज हुई थी. फिल्म की ओपन‍िंग 13.25 करोड़ से हुई थी. दूसरे और तीसरे दिन भी डबल डिजिट कलेक्शन हुआ, पर चौथे दिन फिल्म बॉक्स ऑफ‍िस पर औंधे मुंह ग‍िर पड़ी. फिल्म ने पहले हफ्ते बहुत मुश्क‍िल से 35 करोड़ पार किए. अब बीते दिनों एक इंटरव्यू में एक पत्रकार ने अरशद वारसी से फिल्म को लेकर बातें की. 

Advertisement

जब पत्रकार ने अरशद से कहा क‍ि उनकी फिल्म बच्चन पांडे बॉक्स ऑफ‍िस पर सक्सेस रही तब एक्टर ने मजेदार जवाब दिया. इंड‍ियन एक्सप्रेस से बातचीत में पत्रकार ने बच्चन पांडे को सक्सेसफुल मूवी बताया. इसपर अरशद ने उल्टा पत्रकार को ही कह दिया- 'झूठ मत बोलो, वो सक्सेस नहीं है.' उन्होंने आगे अपनी बात जारी रखते हुए कहा- 'वो अच्छी फिल्म थी पर बदक‍िस्मती से ऐसा हो गया, कुछ चीजें काम करती है और कुछ नहीं. मुझे लगता है क‍ि फिल्म बुरे पैच से गुजरी, बहुत सारी चीजें थीं जिसने फिल्म को उतना सफल नहीं बनाया जितना वह बन सकती थी. ये बड़ी फिल्म है, उसे बहुत पैसे बनाने चाह‍िए थे, पर हां नुकसान भी नहीं हुआ, उसने अपना बजट कवर कर लिया.'

Rajkummar Rao के साथ दूसरी बार हुआ फ्रॉड, PAN कार्ड का मिसयूज कर निकाले गए इतने हजार

Advertisement

अरशद ने इशारों में कश्मीर फाइल्स पर लगाया इल्जाम 

आगे अरशद से पूछा गया क‍ि कहीं ओटीटी रिलीज ना मिलने के कारण तो फिल्म कामयाब नहीं हो पाई. इसपर अरशद ने कहा- 'नहीं, मुझे नहीं लगता क‍ि ये OTT के कारण है. मेरे पास दूसरा जवाब है पर मैं नहीं कहूंगा. चलो उस बात को नहीं छेड़ते हैं, वो अलग ही स्पेस है.'

Shahid Kapoor ने फ्लॉन्ट की अपनी नई Mercedes, करोड़ों में है स्टाइलिश गाड़ी की कीमत

कश्मीर फाइल्स के आगे चित बच्चन पांडे 

बच्चन पांडे ने बॉक्स ऑफ‍िस पर जिस रफ्तार से शुरुआत की थी, वह ज्यादा द‍िन ट‍िक नहीं पाई. फिल्म के सामने डायरेक्टर विवेक अग्न‍िहोत्री की फिल्म द कश्मीर फाइल्स थी. इस फिल्म के आगे बच्चन पांडे चल नहीं पाई. 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement