कोहली की टीशर्ट पर ऐसा क्या ल‍िखा था? अनुष्का को करना पड़ा पोस्ट

RCB की IPL 2026 जीत के बाद, एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा हाल ही में अपने पति विराट कोहली को दिए गए अपने सपोर्ट को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं. इसके अलावा उनकी एक पोस्ट भी काफी वायरल है.

Advertisement
विराट के लिए अनुष्का का पोस्ट (Photo: X/@RCBTweets) विराट के लिए अनुष्का का पोस्ट (Photo: X/@RCBTweets)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 01 जून 2026,
  • अपडेटेड 11:22 AM IST

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में गुजरात टाइटन्स के खिलाफ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की शानदार जीत का जश्न अभी भी थमा नहीं है. मैदान पर खिताबी जीत दर्ज करने के बाद, आरसीबी के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली और उनकी एक्ट्रेस-पत्नी अनुष्का शर्मा के बेहद प्यारे और इमोशनल पल सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं. 

मैच जीतने के तुरंत बाद जहां दोनों मैदान पर एक-दूसरे को गले लगाते हुए काफी इमोशनल नजर आए, वहीं मैदान के बाहर जीत की इस खुशी को दोनों ने जमकर सेलिब्रेट किया. वहीं अनुष्का के एक खास पोस्ट ने सभी का ध्यान खींचा.

Advertisement

डांस फ्लोर पर विराट-अनुष्का का जलवा
मैच जीतने के बाद जश्न का सिलसिला होटल और पार्टी तक जा पहुंचा. आरसीबी की ऑफिशियल पार्टी से सामने आए एक वीडियो में विराट कोहली और अनुष्का शर्मा एक साथ डांस फ्लोर पर कदम थिरकाते नजर आ रहे हैं. विराट हमेशा की तरह पूरे जोश में अपने बेहतरीन डांस मूव्स दिखा रहे थे, तो वहीं अनुष्का भी उनका पूरा साथ दे रही थीं.

खास टी-शर्ट और क्रुणाल पांड्या संग मस्ती
इस खास पार्टी के लिए अनुष्का शर्मा ने बेहद सिंपल और क्लासी लुक चुना था, जिसमें उन्होंने बूट-कट जींस पहनी थी. डांस फ्लोर पर मस्ती यहीं नहीं रुकी. बाद में विराट कोहली को टीम के ऑलराउंडर क्रुणाल पांड्या और बाकी साथियों के साथ जमकर भांगड़ा और डांस करते देखा गया. इस दौरान अनुष्का दूर खड़े होकर अपना फोन निकालकर इस मजेदार पल का वीडियो बना रही थीं और खिलखिलाकर हंस रही थीं.

Advertisement

अनुष्का का खास सोशल मीडिया पोस्ट
अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटन्स पर आरसीबी की 5 विकेट की ऐतिहासिक जीत के बाद, अनुष्का ने अपने इंस्टाग्राम पर विराट कोहली की पीठ की तरफ से एक बेहद खास तस्वीर शेयर की. इस तस्वीर में विराट जो टी-शर्ट पहने हुए थे, उस पर लिखा था, 'एक बार अच्छा लगा, तुमने दो बार कर दिखाया.' यह पोस्ट सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो गई और फैंस इस जोड़ी पर जमकर प्यार बरसा रहे हैं.

आरसीबी ने कहा अनुष्का को थैंक यू
अनुष्का शर्मा सिर्फ इस फाइनल मैच में ही नहीं, बल्कि पूरे टूर्नामेंट के दौरान हर मोड़ पर टीम और विराट के साथ खड़ी नजर आईं. स्टैंड्स में बैठकर टीम का हौसला बढ़ाने वाली अनुष्का को आरसीबी मैनेजमेंट ने भी सराहा है. टीम के ऑफिशियल सोशल मीडिया हैंडल पर अनुष्का की एक तस्वीर शेयर करते हुए उन्हें 'Day 1' (पहले दिन से साथ देने वाली) सदस्य बताया गया. पोस्ट में लिखा था, 'अनुष्का शर्मा, हमारे 'पहले दिन से साथ' देने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद.'

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »