अनंत अंबानी को गले लगाकर सलमान ने दी जन्मदिन की बधाई, शाहरुख ने भी किया विश

मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी 10 अप्रैल को अपना 31वां जन्मदिन मना रहे हैं. इस खास मौके पर उन्हें बॉलीवुड के दो सुपरस्टार्स शाहरुख और सलमान खान से जन्मदिन की बधाई मिली है. सलमान ने अनंत के लिए एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया है.

Advertisement
अनंत अंबानी को मिली जन्मदिन की बधाई (Instagram @beingsalmankhan) अनंत अंबानी को मिली जन्मदिन की बधाई (Instagram @beingsalmankhan)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 10 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 7:25 AM IST

बॉलीवुड और अंबानी फैमिली का काफी गहरा नाता देखने मिलता रहता है. अंबानी की लगभग हर पार्टी में इंडस्ट्री के सितारों की मौजूदगी दिखती है. इन दिनों कई सितारे जामनगर पहुंचे हैं, क्योंकि वहां मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी का जन्मदिन मनाया जाना है. वहां इस समय पूरा बॉलीवुड पहुंच रहा है.

अनंत अंबानी 10 अप्रैल के दिन 31 साल के हो जाएंगे. इस खास मौके को अंबानी फैमिली काफी ग्रैंड तरीके से सेलिब्रेट करने वाली है. 9 अप्रैल को बर्थडे ईव की शुरुआत भी हो गई थी. अनंत को बॉलीवुड के दो दिग्गज सुपरस्टार शाहरुख खान और सलमान खान ने जन्मदिन की बधाई दी है. 

Advertisement

सलमान-शाहरुख ने दी जन्मदिन की बधाई

सलमान और शाहरुख दोनों इस समय जामनगर में हैं. शाहरुख अपने परिवार के साथ वहां पहुंचते दिखे थे. वहीं सलमान भी एक नए अंदाज में वहां दिखे. बर्थडे की शुरुआत से पहले सलमान ने अनंत अंबानी को 31वें जन्मदिन की बधाई दी. इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करते हुए सुपरस्टार ने बिजनेसमैन संग अपना खूबसूरत बॉन्ड भी साझा किया. 

सलमान ने अनंत के लिए लिखा, 'सबसे ज्यादा सेल्फलेस, अच्छे और दयालु इंसान को जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं... बहुत सारे लोगों के लिए प्रेरणा... मेरे छोटे भाई अनंत को जन्मदिन मुबारक हो.' सलमान के अलावा शाहरुख ने भी X पर अनंत अंबानी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं. 

उन्होंने लिखा- हैप्पी बर्थडे अनंत अंबानी, आप इसी तरह अच्छे काम करते रहें और पॉजिटिविटी और सच्चाई को कायम रखें. अपना बेहतरीन काम जारी रखें और अपने काम से लोगों के चेहरों पर मुस्कान बिखेरते रहें. भगवान आपको हमेशा स्वस्थ और खुश रखे. बॉलीवुड सुपरस्टार के साथ-साथ फैंस भी अनंत अंबानी को बर्थडे विश कर रहे हैं. 

Advertisement

सलमान और शाहरुख इस समय अपनी फिल्मों को शूट करने में बिजी हैं. जहां सलमान की 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' फिल्म का फैंस को इंतजार है. वहीं शाहरुख भी अपनी फिल्म 'किंग' को लेकर सुर्खियों में बनी हुई है. इसकी कास्ट काफी जबरदस्त है, इसलिए हर कोई इसे लेकर काफी एक्साइटेड है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement