12 मई को कान्स फिल्म फेस्टिवल का धमाकेदार आगाज हुआ. इसी के साथ बॉलीवुड की डीवा आलिया भट्ट ने अपने शानदार लुक से फैंस का दिल जीता. आलिया ने फैशन का टशन दिखाया. वो अपने स्टनिंग गाउन से सबका ध्यान खींचने में कामयाब रहीं. आलिया ने तमारा राल्फ का कस्टम पीच कोट्यूसर गाउन पहना. उनके लुक को रिया कपूर ने स्टाइल किया.
आलिया का शानदार लुक
आलिया का ये स्ट्रैपलेस फ्लोर लेंथ गाउन उनकी खूबसूरती को बढ़ाता हुआ दिखा. स्वीटहार्ट नेकलाइन, सॉफ्ट शिफॉन ड्रैप्स ने उन्हें ग्रेसफुल लुक दिया. गाउन को आलिया ने लॉन्ग दुपट्टे के साथ कैरी कर इंडियन टच दिया, जिसे वेस्ट के फैशन वर्ल्ड में Scandinavian scarf कहा जाता है. अपने लुक को आलिया ने स्टेटमेंट पीच टोन्ड डायमंड नेकलेस, मैचिंग ईयरिंग्स, ओपन कर्ली हेयर्स, न्यूड ग्लॉसी लिप्स, सॉफ्ट मेकअप के साथ कंप्लीट किया.
आलिया के लुक को फैंस ने सिंपल और स्वीट बताया है. आलिया ने रेड कारपेट पर मुस्कुराते हुए पोज दिए. पैप्स को फ्लाइंग किस दी. आलिया के लुक पर सेलेब्स और फैंस ने कमेंट किए हैं. किसी ने लिखा स्टनिंग, तो किसी ने उन्हें गॉर्जियस बताया. आलिया को यूजर्स ने प्रिंसेस बताया है. किसी ने लिखा- कान्स में आलिया छा गई हैं. लोग बॉलीवुड ब्यूटी, फैशनेबल क्वीन, ग्लैमरस डॉल, स्टनिंग जैसे कमेंट्स आलिया के लिए लिख रहे हैं.
फैंस ऐश्वर्या को देखने के लिए हैं बेताब
वैसे कई फैंस को आलिया को फ्रेंच रिवेरा में देखकर ऐश्वर्या राय की कमी खल रही है. यूजर्स का कहना है आलिया का लुक तो देख लिया, लेकिन ऐश्वर्या कब रेड कारपेट पर चलेंगी. कान्स फेस्टिवल 23 मई तक चलेगा. अभी तक ऐश्वर्या इवेंट के लिए नहीं निकली हैं. फैंस को हर साल सबसे ज्यादा ऐश्वर्या राय के लुक का इंतजार रहता है. हर साल वो इवेंट में छा जाती हैं. अपने लुक से कहर बरपाने में ऐश्वर्या कोई कसर नहीं छोड़ती हैं. ऐश्वर्या के साथ उनकी लाडली आराध्या भी अक्सर कान्स के लिए निकलती हैं. देखना होगा इस बार भी ऐश्वर्या संग आराध्या नजर आएंगी या फिर वो अकेली ही इवेंट के लिए निकलेंगी.
आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क