अक्षय कुमार की अगली फिल्म 'भूत बंगला' के लिए बॉलीवुड लवर्स में तभी से तगड़ी एक्साइटमेंट है, जब ये अनाउंस हुई थी. 2024 में ये सामने आया था कि बॉलीवुड में कॉमेडी के बादशाह कहे जाने वाले अक्षय और सबसे आइकॉनिक कॉमेडी फिल्में बना चुके प्रियदर्शन 'भूत बंगला' के लिए फिर साथ आ रहे हैं. तभी से जनता इस फिल्म का टिकट खरीदने के लिए तैयार बैठी है. मगर अब मेकर्स ने नए पोस्टर के साथ एक्साइटमेंट और बढ़ा दी है.
'भूत बंगला' का नया पोस्टर
अक्षय कुमार ने मंगलवार को 'भूत बंगला' का नया पोस्टर शेयर किया है, जो पहले पोस्टर से काफी अलग है. पहले पोस्टर में वो सूट-बूट पहने हुए, एक काली बिल्ली के साथ नजर आ रहे थे. नए पोस्टर में अक्षय धोती पहने, हाथों में माला लिए एक आसन पर बैठे नजर आ रहे हैं. इस पोस्टर के साथ चल रहे ऑडियो में वो थोड़ी डरावनी सी आवाज में कुछ मंत्र टाइप पढ़ते सुनाई दे रहे हैं. उनके सिंहासन पर कुछ शैतानी क्रीचर नजर आ रहे हैं. 'भूत बंगला' का ये नया पोस्टर सिर्फ फिल्म का मूड ही नहीं बताता, बल्कि अक्षय के किरदार को लेकर एक सस्पेंस भी बना रहा है.
'भूल भुलैया' की याद दिलाता पोस्टर
अक्षय ने 'भूत बंगला' का जो पोस्टर शेयर किया है, वो बहुत ही 'भूल भुलैया' कोडेड है. 2007 में जब 'भूल भुलैया' का पहला पोस्टर आया था, तो अक्षय उसमें भी ऐसे ही मस्तमौला अंदाज में, किसी पंडित या बाबा की तरह रामनामी चोला पहने बैठे थे. इस बार उनका लुक बहुत तांत्रिक टाइप वाइब दे रहा है.
'भूल भुलैया' के पोस्टर में अक्षय एक विंटेज स्टाइल सोफा पर बैठे थे और उनके बैठने का अंदाज काफी दबदबे वाला था. उस पोस्टर में फील ऐसा आ रहा था कि वो जो भी करने जा रहे हैं, उसमें वो अथॉरिटी रखते हैं. अब 'भूत बंगला' के पोस्टर में भी वो कुछ ऐसे ही अंदाज में नजर आ रहे हैं.
हॉरर-कॉमेडी का ताज वापस लेने का प्लान?
पहली 'भूल भुलैया' फिल्म हॉरर-कॉमेडी जॉनर में एक लैंडमार्क मानी जाती है. इसे अक्षय और प्रियदर्शन ने मिलकर क्रिएट किया था. लेकिन बाद में आए इसके सीक्वल में डायरेक्टर और एक्टर दोनों बदल गए. 'भूल भुलैया 2' और 'भूल भुलैया 3' में अक्षय की जगह कार्तिक आर्यन ने ले ली. और प्रियदर्शन की जगह डायरेक्टर की कुर्सी पर अनीस बज्मी आ गए.
कार्तिक के दोनों सीक्वल बॉक्स ऑफिस पर हिट तो साबित हुए, मगर बहुत सारे फिल्म लवर्स का मानना है कि बाद वाली फिल्मों में ऑरिजिनल 'भूल भुलैया' वाला स्वाद नहीं है. अब 'भूत बंगला' के नए पोस्टर से लग रहा है कि अक्षय और प्रियदर्शन एक और सॉलिड हॉरर-कॉमेडी लेकर आ रहे हैं.
फिल्म में सपोर्टिंग कास्ट के वो एक्टर्स भी लौट रहे हैं, जिन्होंने पहली 'भूल भुलैया' को दमदार बनाया था. क्या अक्षय-प्रियदर्शन की जोड़ी वो ऑरिजिनल हॉरर-कॉमेडी फील देकर, कार्तिक वाली 'भूल भुलैया' फ्रेंचाइजी का पत्ता साफ कर देंगे? ये तो अब 10 अप्रैल को पता लगेगा, जब 'भूत बंगला' रिलीज होगी.
सुबोध मिश्रा