बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर अजय देवगन आज अपनी दमदार एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं. 3 अप्रैल को अपना 57वां जन्मदिन मनाते हुए, अजय ने इस खास मौके को और भी यादगार बना दिया है. एक्टर ने इस खास मौके पर खुद को एक बेहद शानदार और कीमती तोहफा दिया है.
उन्होंने अपने कार कलेक्शन में 1.40 करोड़ रुपये की ब्रांड न्यू 'मर्सिडीज-बेंज V-Class' को शामिल किया है. जो अजय के रॉयल अंदाज को बखूबी दर्शाता है.
लग्जरी कारों के शौकीन अजय देवगन
अजय देवगन को कारों का कितना शौक है, यह उनके गैराज को देखकर साफ पता चलता है. वह गाड़ियों के मामले में बहुत ही चुनिंदा और बारीकी से फैसला लेने वाले इंसान माने जाते हैं. उनके कलेक्शन में पहले से ही रोल्स-रॉयस कलिनन, मर्सिडीज-मेबैक GLS600, BMW X7 और पूरी तरह इलेक्ट्रिक BMW i7 जैसी दुनिया की सबसे बेहतरीन कारें मौजूद हैं. अब इस नई मर्सिडीज V-Class के आने से उनका यह कलेक्शन और भी ज्यादा दमदार और प्रभावशाली हो गया है.
मर्सिडीज-बेंज V-Class का फिल्म सितारों के बीच इतना लोकप्रिय होने का सबसे बड़ा कारण इसका प्रीमियम फीचर्स हैं. इस कार का व्हीलबेस 3,430 mm है, जो इसे अपने सेगमेंट की सबसे लंबी और आरामदायक कार बनाता है. अजय देवगन के अलावा भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पांड्या ने अपनी गर्लफ्रेंड माहिका को भी ये ही गाड़ी गिफ्ट की थी. वहीं बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान भी इस कार के मालिक हैं.
इस कार की सबसे बड़ी खासियत इसकी पिछली सीटें हैं, जो मसाज, वेंटिलेशन और हीटिंग जैसी सुविधाओं से लैस हैं. सुरक्षा के मामले में भी यह कार आगे है, इसमें 360-डिग्री कैमरा, लेन असिस्ट और कई एयरबैग्स दिए गए हैं. मनोरंजन के लिए इसमें 12.3-इंच की दो बड़ी स्क्रीन्स, एम्बिएंट लाइटिंग और प्रीमियम साउंड सिस्टम लगा है.
आने वाली है कई बड़ी फिल्में
काम की बात करें तो अजय देवगन के पास फिलहाल फिल्मों की एक लंबी लिस्ट है. उनके फैंस को उनकी आने वाली फिल्मों जैसे 'धमाल 4', 'दृश्यम 3'और साल के अंत में 'रेंजर' का बेसब्री से इंतजार है. इसके अलावा 2027 में रोहित शेट्टी के डायरेक्शन में आने वाली 'गोलमाल 5' को लेकर भी अभी से काफी चर्चा है, जिसमें अक्षय कुमार भी नजर आने वाले हैं.
aajtak.in