'इन बच्चों पर नहीं छोड़ सकते', शाहरुख-सलमान ने यंग एक्टर्स पर किया था कमेंट, आमिर बोले- वो मजाक...

आमिर खान ने पठान से शाहरुख खान और सलमान खान के वायरल सीन पर बात की है, और कहा है कि रणबीर कपूर और रणवीर सिंह जैसे यंग स्टार्स लीड करने के लिए तैयार हैं.

Advertisement
शाहरुख-सलमान पर बोले आमिर खान (Photo: X/YRF/Social Media) शाहरुख-सलमान पर बोले आमिर खान (Photo: X/YRF/Social Media)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 13 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 8:01 AM IST

बॉलीवुड में 'तीन खान'—शाहरुख, सलमान और आमिर—का दबदबा दशकों से रहा है, लेकिन समय-समय पर यह चर्चा गर्म हो जाती है कि क्या अब सुपरस्टार्स का दौर खत्म हो रहा है? फिल्म 'पठान' के उस मशहूर पोस्ट-क्रेडिट सीन ने इस चर्चा को और हवा दे दी थी, जिसमें सलमान और शाहरुख को यह मजाक करते देखा गया था कि 'इन बच्चों पर नहीं छोड़ सकते' अब इस वायरल सीन पर 'मिस्टर परफेक्शनिस्ट' आमिर खान का रिएक्शन आया है. 

Advertisement

आमिर ने न केवल खान तिकड़ी की स्थिति पर बात की, बल्कि रणबीर कपूर, विक्की कौशल और रणवीर सिंह जैसे युवा कलाकारों की जमकर तारीफ करते हुए उन्हें खुद से बेहतर और ज्यादा टैलेंटेड करार दिया है.

पठान फिल्म पर बोले आमिर खान
वैराइटी के साथ एक एक्सक्लूसिव बातचीत में आमिर खान ने 'पठान' के उस सीन का जिक्र किया जिसमें टाइगर और पठान अपनी जगह लेने वालों के बारे में चर्चा कर रहे हैं. आमिर ने हंसते हुए बताया, 'सच कहूं तो मैंने फिल्म नहीं देखी है क्योंकि मैं फिल्में कम देख पाता हूं, लेकिन मैंने वह सीन यूट्यूब पर देखा. वह बहुत फनी था. वह सीन फिल्म के बारे में तो था ही, लेकिन असल में वह फिल्म के बाहर की हकीकत पर एक प्यारा सा मजाक था. लोगों ने बिना नाम लिए ही समझ लिया कि वे क्या कहना चाह रहे थे और दर्शकों ने उस मस्ती को खूब एन्जॉय किया.'

Advertisement

खान्स के रिप्लेसेबल होने या सुपरस्टारडम खत्म होने की बातों पर आमिर ने बहुत ही मैच्योर जवाब दिया. उन्होंने कहा कि नई पीढ़ी के कलाकारों ने बिना कुछ बोले अपने काम से साबित कर दिया है कि वे यहां राज करने आए हैं. आमिर ने कहा, 'आज विक्की कौशल की 'छावा', रणबीर कपूर की 'एनिमल' और रणवीर सिंह की 'धुरंधर' जैसी फिल्मों ने दिखा दिया है कि ये एक्टर्स न सिर्फ वहां मौजूद हैं, बल्कि हमें कड़ी टक्कर दे रहे हैं. वे बहुत काबिल हैं और शायद हमसे भी ज्यादा टैलेंटेड हैं. वे अपनी सही जगह का दावा कर रहे हैं और यह देखना वाकई शानदार है.'

हर पीढ़ी में सितारे आएंगे- आमिर खान
जब आमिर से पूछा गया कि क्या खान्स ही 'आखिरी सुपरस्टार्स' (लास्ट ऑफ द मोहिकन्स) हैं, तो उन्होंने इससे साफ इनकार कर दिया. एक्टर ने कहा, 'बहुत से लोग कह रहे हैं कि सुपरस्टार्स का जमाना चला गया, लेकिन ऐसा कुछ नहीं है. यह सिर्फ दिल बहलाने वाली बातें हैं. हर पीढ़ी के अपने हीरो और हीरोइन होंगे जो लोगों के दिलों को छुएंगे. यह 'लायन किंग' के उस लाइफ-साइकिल की तरह है, जहां नए लोग आएंगे और आपकी जगह लेंगे. दुनिया में कोई भी अनिवार्य (indispensable) नहीं है. हमेशा कोई आपसे बेहतर और मेहनती कलाकार आएगा, और हमें उनका स्वागत करना चाहिए.'

Advertisement

आमिर ने नए चेहरों का जिक्र करते हुए फिल्म 'सैयारा' की सफलता और चंकी पांडे के भतीजे (अहान पांडे) जैसे युवा कलाकारों की तारीफ की. जहां तक आमिर के काम का सवाल है, वह फिलहाल एक प्रोड्यूसर के तौर पर काफी सक्रिय हैं. उनके प्रोडक्शन हाउस के तले बनी फिल्म 'एक दिन' 1 मई, 2026 को रिलीज होने वाली है. जिसमें उनके बेटे जुनैद खान और साई पल्लवी लीड रोल में हैं. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement