सलीम खान की सेहत में सुधार, सलमान की बहन से कॉन्टैक्ट में आमिर खान, दिया अपडेट

बॉलीवुड के वेटरन स्क्रीन राइटर सलीम खान 17 फरवरी को लीलावती अस्पताल में वेंटिलेटर पर थे. नौ दिन बाद आमिर खान ने उनकी सेहत में सुधार की जानकारी दी है. सलीम खान अब खतरे से बाहर हैं और आमिर खान के मुताबिक उनकी हालत स्थिर है.

Advertisement
आमिर ने बताया सलीम खान का हाल (Photo: Screengrab) आमिर ने बताया सलीम खान का हाल (Photo: Screengrab)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 26 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 7:26 AM IST

बॉलीवुड के वेटरन स्क्रीन राइटर और सलमान खान के पिता सलीम खान 17 फरवरी से लीलावती अस्पताल में एडमिट हैं. उनके ब्रेन की माइनर सर्जरी हुई है, इसके बाद उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था. वो ICU में थे. लेकिन अब 9 दिन बाद आमिर खान ने उनकी हेल्थ अपडेट दी है. 

आमिर ने बताया 'सलीम साहब' का हाल

आमिर खान ने इवेंट में पैपराजी से बातचीत की. उन्होंने बताया कि सलीम खान की हालत पहले से बेहतर है. वो ठीक हो रहे हैं. 

Advertisement

आमिर बोले- हम सब दुआ कर रहे हैं कि वो जल्दी से ठीक हो जाएं. क्योंकि वो आईसीयू में थे, तो मैं पर्सनली उनसे नहीं मिल पाया. लेकिन उनकी फैमिली के साथ मैं बैठा था. आमिर ने बताया कि उनकी सलीम की बेटी अलविरा से लगातार बात होती है. वो बोले- मुझे अलविरा जी जो बताती हैं कि उनकी हालत बेहतर हो रही है. हम सब प्रार्थना कर रहे हैं, दुआ कर रहे हैं कि सलीम साहब जल्द से जल्द एक बार फिर घर आ जाएं. उनकी सेहत ठीक हो जाए. 

खतरे से बाहर सलीम

आमिर से पहले एक्ट्रेस डेजी शाह ने भी सलीम का हाल खतरे से बाहर बताया था. डेजी ने कहा था कि वो खुद अस्पताल नहीं जा पाईं, लेकिन परिवार से लगातार कॉन्टैक्ट में हैं. वो फिल्मीज्ञान से बोली थीं कि- मैं सलीम सर से मिल नहीं पाई, लेकिन मैं सलमान सर और उनके परिवार के लगातार कॉन्टैक्ट में हूं. सलीम सर अब ठीक हैं. उनकी हालत स्थिर है. सर्जरी सफल रही और फिलहाल उन्हें निगरानी में रखा गया है, लेकिन अब वो खतरे से बाहर हैं.

Advertisement

डॉक्टर्स से नाराज परिवार

सलीम खान 90 साल के हैं. डॉक्टर्स ने जब आखिरी बार हेल्थ बुलेटिन जारी किया था तो कहा था कि उन्हें एहतियातन वेंटिलेटर पर डाला गया था. वो अच्छा रिस्पॉन्स कर रहे हैं, और वो जल्द ठीक हो जाएंगे. हालांकि डॉक्टर्स के बताए अपडेट से परिवार ने नाराजगी जताई थी. रिपोर्ट्स के मुताबिक परिवार का कहना था कि डॉक्टर्स को खान परिवार से पूछे बिना कोई जानकारी सार्वजनिक नहीं करनी चाहिए थी.

इस बीच सलीम खान से मिलने शाहरुख खान, रणवीर सिंह, जावेद अख्तर और अंजलि तेंदुलकर जैसे कई शख्सियत पहुंचे थे. हर कोई उनके ठीक होकर वापस घर आ जाने की दुआ मांग रहा है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement