सनी लियोनी बॉलीवुड इंडस्ट्री में पिछले काफी सालों से मौजूद हैं और अपनी एक अलग पहचान बनाने में भी कामयाब रही हैं. हालांकि सनी अपने पास्ट को लेकर काफी सुर्खियों में रहती हैं.
Photo: Instagram @sunnyleone
सनी ने एडल्ट एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में काम किया, जिसे लेकर उन्हें आज भी जज किया जाता है. मगर एक्ट्रेस को इस बात से फर्क नहीं पड़ता क्योंकि अब वो अपनी जिंदगी में काफी खुश हैं.
Photo: Instagram @sunnyleone
सनी अपने पति डैनियल वेबर और तीन बच्चों के साथ एक हैप्पी फैमिली की तरह रहती हैं और अपनी जिंदगी को खुलकर एन्जॉय करती हैं. लेकिन हाल ही में उन्होंने एक ऐसी बात का जिक्र किया, जिसका उन्हें आज भी पछतावा होता है.
Photo: Instagram @sunnyleone
सनी ने हाल ही में बॉलीवुड बबल संग बातचीत में उस वक्त को याद किया जब उनकी मां बलवंत कौर वोहरा का निधन हुआ था. एक्ट्रेस ने बताया उन्हें अपनी मां के यूं चले जाने पर पछतावा हुआ था.
Photo: Instagram @sunnyleone
सनी ने मां के निधन पर कहा, 'काश मैं तब घर जल्दी पहुंच जाती, क्योंकि जबतक मैं पहुंची वो गुजर गई थीं. पता नहीं कि ये हर इंडियन पेरेंट्स के साथ है या नहीं, लेकिन वो कभी अपने बच्चों को नहीं बताते कि चीजें कितनी गंभीर हैं. वो नहीं बताते कि उनकी जिंदगी में सबकुछ बहुत ज्यादा गंभीर है.'
Photo: Instagram @sunnyleone
'हमारे पिता हमें प्रोटेक्ट करके रखना चाहते थे. वो हमसे बातें छिपाते थे, ताकि हम किसी बात की चिंता ना कर सकें.' सनी ने आगे उस दिन का भी जिक्र किया जब उनकी मां का निधन हुआ. एक्ट्रेस बताती हैं कि वो उस दिन अपने काम पर गई थीं, लेकिन जैसे ही घर पहुंची उनकी मां का निधन हो चुका था.
Photo: Instagram @sunnyleone
सनी लियोनी ने अंत में कहा कि उन्हें अफसोस है कि वो अपनी मां के पास उनके अंतिम पलों में नहीं रह पाईं. एक्ट्रेस की मां का निधन साल 2008 में हुआ था.
Photo: Instagram @sunnyleone
सनी लियोनी ने अपनी जिंदगी के ऊपर पूरी एक वेब सीरीज 'करनजीत कौर: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ सनी लियोनी' भी बनाई थी, जिसमें उन्होंने अपने बचपन से लेकर बॉलीवुड जर्नी तक सबकुछ दुनिया को दिखाया. इसमें उनकी फैमिली साइड की भी स्टोरी थी.
Photo: Instagram @sunnyleone