शादी के बंधन में बंधने के बाद रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने 4 मार्च को हैदराबाद में ग्रैंड रिसेप्शन रखा. कई बड़े सितारे कपल की खुशियों में शामिल होने रिसेप्शन में पहुंचे.
PHOTO: Yogen Shah
रश्मिका और विजय की रिसेप्शन फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, जिसमें नई दुल्हन को खुशी से चहकता देखा जा सकता है.
PHOTO: Social Media
वेडिंग रिसेप्शन पर रश्मिका लाल सुर्ख जोड़े में नजर आईं. दूसरी ओर विजय धोती-कुर्ता में कमाल लग रहे थे.
PHOTO: Social Media
रश्मिका और विजय ने एक-दूसरे का हाथ थाम पोज दिए. एक तस्वीर में विजय, रश्मिका का हाथ पकड़े हुए उन्हें प्यार से निहार रहे हैं.
PHOTO: Social Media
दूसरी फोटो में रश्मिका देवरकोंडा फैमिली के साथ खुशी से पोज दे रही हैं. सास-ससुर और देवर ने उनका घर में ग्रैंड वेलकम किया.
PHOTO: Social Media
ससुराल वालों के साथ रश्मिका बेहद खुश दिखीं. उनके चेहरे की मुस्कान बता रही है कि वो विजय की फैमिली के साथ घुल-मिल गई हैं.
PHOTO: Social Media
रिसेप्शन पर विजय वाइफ रश्मिका को भीड़ से प्रोटेक्ट करते दिखे. दोनों को साथ देखकर इनके फैन्स का दिल खुशी से झूम उठा है.
PHOTO: Yogen Shah
रश्मिका और विजय ने 26 फरवरी को उदयपुर में धूमधाम से शादी रचाई थी, जिसमें सिर्फ परिवार और करीबी शामिल थे.
PHOTO: Yogen Shah