Advertisement

बॉलीवुड

क्रिकेटर अर्शदीप सिंह से पहले मशहूर यूट्यूबर को डेट कर रही थी एक्ट्रेस, तोड़ा दिल?

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क
  • नई दिल्ली,
  • 17 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 5:54 PM IST
  • 1/8

भारतीय क्रिकेटर अर्शदीप सिंह और पंजाबी एक्ट्रेस समरीन कौर के रोमांस की चर्चा जोरों पर हैं. एयरपोर्ट हो या गुरुद्वारा अर्शदीप और समरीन एक-दूसरे के साथ साए की तरह नजर आते हैं.

Photo: Instagram @_arshdeep.singh__/

 

  • 2/8

गुरुवार को एक्ट्रेस पंजाब किंग्स को सपोर्ट करने के लिए वानखेड़े स्टेडिम भी पहुंचीं. समरीन ने पंजाब किंग्स की जीत पर खुशी जताई. दोनों का पब्लिकली साथ आना इनके प्यार की गवाही दे रहा है. 

Photo: Instagram @symrann.k

  • 3/8

क्रिकेटर के साथ नाम जुड़ने के बाद समरीन लाइमलाइट में आ गई हैं. फैन्स उनके बारे में करीब से जानना चाह रहे हैं. अर्शदीप की गर्लफ्रेंड 26 साल की हैं.

Photo: Instagram @_arshdeep.singh__/ 

Advertisement
  • 4/8

समरीन कौर का जन्म जम्मू-कश्मीर में हुआ. वो पंजाबी एक्ट्रेस-मॉडल हैं, जो बॉलीवुड मूवी 83 में भी नजर आ चुकी हैं. उन्होंने  फैशन इंडस्ट्री से करियर शुरू किया. 

Photo: Instagram @symrann.k

  • 5/8

समरीन ने करियर की शुरुआत में रैंप वॉक और टीवी ऐड्स किए. 2018 में उन्होंने फेमिना मिस इंडिया के लिए ऑडिशन दिया और जम्मू-कश्मीर की स्टेट फाइनलिस्ट बनीं.

Photo: Instagram @symrann.k 

  • 6/8

समरीन ने बादशाह, गुरु रंधावा और मनिंदर बुट्टर जैसे आर्टिस्ट्स के कई पॉपुलर म्यूजिक वीडियोज में काम किया है. अर्शदीप से पहले सिमरान का नाम यूट्यूबर आशीष चंचलानी से जोड़ा गया था.

Photo: Instagram @_arshdeep.singh__/ 

Advertisement
  • 7/8

समरीन और आशीष चंचलानी दोनों कहते रहे कि वो बेस्ट फ्रेंड्स हैं, लेकिन फोटोज-वीडियोज शेयर बंद होने के बाद ब्रेकअप की अफवाहें उड़ीं. 

Photo: Instagram @symrann.k 

  • 8/8

आशीष संग रिश्ता तोड़ने के लिए समरीन को ट्रोल भी किया गया. पर एक्ट्रेस ने कहा कि निजी वजहों से अब उनकी दोस्ती नहीं रही, लेकिन दोनों एक-दूसरे का सम्मान करते हैं.

Photo: Instagram @symrann.k 


 

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement