प्रियंका गांधी के बच्चों ने डाला वोट, बेटे रेहान ने संविधान की सुरक्षा को बताया बड़ा मुद्दा, पहली बार वोट डालने आई बेटी ने की ये अपील

दिल्ली के लोधी एस्टेट स्थित अटल आदर्श स्कूल पर मतदान करने पहुंचे कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी के बेटे रेहान ने वोट डालने के बाद मीडिया से बात की और कहा कि उनके लिए महंगाई, रोजगार  और संविधान मुद्दा है. वहीं प्रियंका गांधी की बेटी ने लोगों से वोट देने की अपील की

Advertisement
रेहान वाड्रा और मिराया वाड्रा वोट डालने के बाद अमिट स्याही का निशान दिखाते हुए रेहान वाड्रा और मिराया वाड्रा वोट डालने के बाद अमिट स्याही का निशान दिखाते हुए

मौसमी सिंह

  • नई दिल्ली,
  • 25 मई 2024,
  • अपडेटेड 11:20 AM IST

लोकसभा चुनाव के छठे चरण के तहत आज 58 सीटों पर वोटिंग हो रही है. राजधानी दिल्ली की सभी सात सीटों पर वोटिंग जारी है और लोग धीरे-धीरे मतदान करने पहुंच रहे हैं. दिल्ली के लोधी एस्टेट स्थित अटल आदर्श स्कूल पर मतदान करने पहुंचे कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी के बेटे रेहान ने वोट डालने के बाद 'आजतक' से बात की और कहा कि उनके लिए महंगाई, रोजगार  और संविधान मुद्दा है.

Advertisement

वोट डालने के बाद 'आजतक' से बात करते हुए रेहान ने कहा, 'जनरल इलेक्शन में पहली बार वोट डाल रहा हूं, पिछली बार दिल्ली स्टेट इलेक्शन में वोट किया था. मैं लोगों से अपील करूंगा की लोग वोट डालने के लिए निकलें और लोकतंत्र के उत्सव में भाग लें.' विकास और बेरोजगारी को मुद्दा बताते हुए रेहान ने कहा, 'मेरे लिए निजी तौर पर संविधान एक बहुत बड़ा मुद्दा है.'

यह भी पढ़ें: दिल्ली में वोटिंग के बदले डिस्काउंट, सुप्रीम कोर्ट में चुनाव से जुड़ी याचिका खारिज, देखें 24 मई का 'चुनाव द‍िनभर'

रेहान और मिराया ने की अपील

रेहान वाड्रा ने कहा, 'मुझे लगता है कि यह एक बहुत ही महत्वपूर्ण चुनाव है. मैं सभी युवाओं को हमारे संविधान को बचाने और सकारात्मक बदलाव लाने के लिए वोट देने की अपील करता हूं.'  

Advertisement

आज तक से बात करते हुए रॉबर्ट वाड्रा और कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा की बेटी मिराया वाड्रा ने कहा," मैं कॉलेज से केवल वोट डालने के लिए आई हूं. हर किसी को बाहर आना चाहिए और वोट करना चाहिए..."

इंडिया ब्लॉक और बीजेपी में है मुकाबला

आपका बता दें कि दिल्ली में सभी सातों सीटों पर बीजेपी और इंडिया ब्लॉक के बीच सीधा मुकाबला है. कांग्रेस और आम आदमी पार्टी गठबंधन के तहत चुनावी रण में हैं. ऐसा पहली बार हुआ है जब आम आदमी पार्टी और कांग्रेस ने बीजेपी के खिलाफ संयुक्त उम्मीदवार उतारे हैं. AAp जहां चार सीटों पर चुनाव लड़ रही है, वहीं कांग्रेस ने बाकी तीन सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं.

यह भी पढ़ें: 'INDIA ब्लॉक के स्ट्रॉन्ग होल्ड में धीमा कराया जाए मतदान', LG पर आतिशी के आरोपों से दिल्ली की राजनीति में उबाल, उपराज्यपाल ने भी दी प्रतिक्रिया

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »