कोलकाता में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मेगा रैली से कुछ घंटे पहले BJP और TMC के कार्यकर्ताओं के बीच हिंसक झड़प हुई. उस दौरान बंगाल की मंत्री डॉ. शशि पांजा के आवास पर पत्थरबाजी की गई जिसके बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई. दोनों राजनीतिक दलों ने एक-दूसरे पर हिंसा को उकसाने का आरोप लगाया. डॉ. शशि पांजा ने इस मामले में BJP कार्यकर्ताओं को दोषी ठहराया. देखें वीडियो.