ममता के घर के बाहर लगे 'जयश्री राम' के नारे, TMC दफ्तर में पसरा सन्नाटा

पश्चिम बंगाल के चुनावी रुझानों में टीएमसी के पिछड़ने के बाद दिल्ली स्थित पार्टी कार्यालय में सन्नाटा छाया हुआ है. पुरुलिया की सभी 9 सीटों पर भाजपा की बढ़त ने कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह भर दिया है.

Advertisement
 नदिया ज़िले में समर्थकों संग जश्न मानते हुए BJP सांसद जगन्नाथ सरकार (Photo-PTI) नदिया ज़िले में समर्थकों संग जश्न मानते हुए BJP सांसद जगन्नाथ सरकार (Photo-PTI)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 04 मई 2026,
  • अपडेटेड 1:27 PM IST

पश्चिम बंगाल के चुनावी रुझानों ने एक तरफ जहां भाजपा खेमे में दिवाली जैसा माहौल है वहीं तृणमूल कांग्रेस (TMC) के खेमे में गहरा सन्नाटा पसरा हुआ है. रुझानों में टीएमसी के पिछड़ने का असर कोलकाता से लेकर दिल्ली तक साफ देखा जा सकता है

देश की राजधानी दिल्ली में तृणमूल कांग्रेस (TMC) के आधिकारिक कार्यालय के बाहर आज सुबह से ही सन्नाटा पसरा हुआ है. रुझानों में पार्टी को 100 सीटों के आसपास संघर्ष करते देख न तो कोई बड़ा नेता दफ्तर पहुंचा है और न ही कार्यकर्ताओं की चहल-पहल दिख रही है.

Advertisement

वहीं कोलकाता में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के आवास के बाहर का माहौल भी आज अलग है. जहां आमतौर पर समर्थकों का हुजूम रहता था, वहां आज भाजपा समर्थकों के उत्साह और 'जय श्री राम' के नारों की गूंज सुनाई दे रही है.

यह भी पढ़ें: पश्चिम बंगाल रिजल्ट 2026: किस सीट पर कौन आगे, कौन पीछे? यहां देखें सभी सीटों का अपडेट 

 हालांकि, भवानीपुर सीट से राहत की खबर यह है कि 7वें राउंड की गिनती के बाद ममता बनर्जी 17,371 वोटों से आगे चल रही हैं, लेकिन राज्य भर के रुझानों ने टीएमसी की चिंताएं बढ़ा दी हैं.

जंगलमहल के पुरुलिया जिले में भाजपा का जादू सिर चढ़कर बोल रहा है. जिले की सभी नौ विधानसभा सीटों पर भाजपा उम्मीदवार बढ़त बनाए हुए हैं. मतगणना केंद्रों के बाहर भाजपा कार्यकर्ताओं ने गेरुआ अबीर उड़ाकर और ढोल-नगाड़ों के साथ जीत का जश्न शुरू कर दिया है .पुरुलिया में जगह-जगह "जय श्री राम" के नारे लगाए जा रहे हैं.

Advertisement

(इनपुट- भरत कुमार और सत्यजीत बनर्जी)
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement