बंगाल में BJP का जलवा, वोट शेयर में भारी उछाल, ऐसे ढह गए TMC के गढ़

बंगाल चुनाव में BJP की जीत सिर्फ सीटों तक सीमित नहीं रही, बल्कि वोट शेयर में भी बड़ा बदलाव दिखा. जहां BJP ने राज्यभर में अपनी पकड़ मजबूत की, वहीं TMC का समर्थन लगभग हर इलाके में घटता नजर आया. यह सिर्फ सत्ता परिवर्तन नहीं, बल्कि मतदाताओं के रुझान में बड़ा बदलाव है.

Advertisement
कमल की लहर में बहा बंगाल, 207 सीटों के साथ BJP का बंगाल चुनाव में दबदबा. (File Photo: ITG) कमल की लहर में बहा बंगाल, 207 सीटों के साथ BJP का बंगाल चुनाव में दबदबा. (File Photo: ITG)

पीयूष अग्रवाल

  • नई दिल्ली,
  • 05 मई 2026,
  • अपडेटेड 10:45 PM IST

पश्चिम बंगाल में BJP ने जबरदस्त जीत हासिल करते हुए 207 सीटें अपने झोली में डाल ली हैं. इस जीत की खास बात यह रही कि यह सिर्फ सीटों की संख्या तक सीमित नहीं थी, बल्कि वोट शेयर के स्तर पर भी एक बड़ा बदलाव देखने को मिला. हर सीट पर एक जैसा ही पैटर्न देखने को मिला. 

भारतीय जनता पार्टी ने राज्य के बड़े हिस्से में अपनी पकड़ मजबूत की है, जबकि तृणमूल कांग्रेस का वोट शेयर लगभग हर जगह कम हुआ. कम से कम 203 सीटों पर BJP ने अपने पिछले वोट शेयर में पांच प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी दर्ज की है. ये बढ़त सिर्फ़ एक इलाके तक सीमित नहीं थी. 

Advertisement

उत्तरी बंगाल पहले से ही BJP का मजबूत गढ़ रहा है, लेकिन इस बार पार्टी ने राज्य के मध्य और दक्षिणी हिस्सों में भी बड़ी जीत हासिल की है. ये वे इलाके थे जिन्हें पहले TMC का मजबूत आधार माना जाता था. वहीं, TMC की कहानी इसके ठीक उलट नजर आई, जो आंकड़ों में साफ दिखाई देती है. 

पिछले लगातार तीन कार्यकालों से सत्ता में रही TMC का वोट शेयर ज्यादातर सीटों पर घट गया. कई सीटों पर यह गिरावट 10 प्रतिशत से भी ज्यादा रही है. कुछ जगहों पर तो 20 प्रतिशत तक की गिरावट दर्ज की गई है. TMC का वोट शेयर सिर्फ़ 20 सीटों पर ही बढ़ा है. ये सीटें अलग-अलग क्षेत्रों में हैं.

पूरे राज्य में हुए नुकसान की भरपाई करने के लिए यह काफी नहीं है. कई सीटों पर BJP के वोट शेयर में जबरदस्त उछाल देखने को मिला. जंगीपुर और जाधवपुर जैसी सीटों पर पार्टी ने 20 प्रतिशत से भी ज्यादा की बढ़ोतरी दर्ज की है. दूसरी तरफ TMC को कई सीटों पर 30 प्रतिशत गिरावट देखना पड़ा.

Advertisement

इनमें रेजीनगर, नौदा और जंगीपुर जैसी सीट शामिल है. जब इन दोनों रुझानों को एक साथ देखा जाता है, तो तस्वीर और साफ हो जाती है. जहां BJP का वोट शेयर बढ़ा, वहीं TMC का वोट शेयर कम हुआ. BJP ने न सिर्फ नए मतदाताओं को खींचा, बल्कि TMC समर्थकों का समर्थन भी हासिल किया.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement