विजय दो सीटों से चुनावी मैदान में... तमिलनाडु में TVK ने किया युवाओं को ₹4000 देने का वादा

तमिलनाडु में 2026 विधानसभा चुनाव से पहले अभिनेता और TVK प्रमुख विजय ने अपनी पार्टी के उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है. विजय खुद त्रिची ईस्ट और पेरंबूर सीट से चुनाव लड़ेंगे. पार्टी ने 234 सीटों पर उम्मीदवार घोषित किए हैं.

Advertisement
विजय त्रिची और चेन्नई से चुनावी मैदान में (File Photo: PTI) विजय त्रिची और चेन्नई से चुनावी मैदान में (File Photo: PTI)

प्रमोद माधव / अनघा

  • चेन्नई,
  • 29 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 12:09 PM IST

तमिलनाडु में 2026 के विधानसभा चुनाव से पहले अभिनेता और तमिलगा वेत्री कझगम यानी TVK के प्रमुख विजय ने आज अपनी पार्टी के उम्मीदवारों की पूरी सूची का ऐलान कर दिया. 234 विधानसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों के नाम घोषित किए गए.

सबसे बड़ी खबर यह रही कि विजय खुद दो सीटों से चुनाव लड़ेंगे. वे त्रिची ईस्ट और चेन्नई के परम्बूर से मैदान में उतरेंगे. दोनों सीटों पर उनका नाम सी. जोसेफ विजय के रूप में दर्ज है. यह पहली बार है जब विजय सीधे चुनावी मैदान में कदम रख रहे हैं.

Advertisement

पार्टी के बड़े नेता कहां से लड़ेंगे?

पार्टी के महासचिव एन. आनंद टी. नगर से, कोषाध्यक्ष वेंकट रमनन मायलापुर से और आधव अर्जुन विल्लिवाक्कम से चुनाव लड़ेंगे. इसके अलावा गोबीचेट्टीपालयम से के सेंगोट्टयान, तिरुचेंगोडे से केजी अरुणराज, तिरुपरनकुंडम से सीटीआर निर्मल कुमार, थाउजेंड लाइट्स से जेसीडी प्रभाकर, कोलाथुर से वीएस बाबू और आरके नगर से डॉ. मारिया विल्सन को टिकट दिया गया है.

युवाओं के लिए बड़े वादे

उम्मीदवारों की घोषणा के साथ-साथ विजय ने युवाओं के लिए कई बड़े वादे भी किए. पार्टी ने ऐलान किया कि अगर TVK की सरकार बनी तो 29 साल से ज्यादा उम्र के उन युवाओं को हर महीने 4,000 रुपये दिए जाएंगे जिन्हें अभी तक नौकरी नहीं मिली है. डिप्लोमा धारकों को हर महीने 2,500 रुपये देने का वादा किया गया.

इसके अलावा "तमिल एंप्लॉयमेंट क्रेडिट सिस्टम" का भी ऐलान किया गया. इसके तहत जो निजी कंपनियां अपने 75 फीसदी कर्मचारी तमिलनाडु के लोगों में से रखेंगी उन्हें SGST में 2.5 फीसदी और बिजली बिल में 5 फीसदी की छूट दी जाएगी.

Advertisement

यह भी पढ़ें: TVK प्रमुख विजय ने पूर्व राष्ट्रपति कलाम के सलाहकार रहे पोनराज के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत

विजय का भावनात्मक संदेश

उम्मीदवारों की घोषणा करते हुए विजय भावुक नजर आए. उन्होंने कहा कि उन्होंने ऐसे लोगों को चुना है जो जनता की बात सुनेंगे और उनकी समस्याओं का जवाब देंगे. उन्होंने कहा कि जिस तरह उन्होंने अपना फिल्मी करियर छोड़कर जनता के लिए राजनीति में कदम रखा, उसी तरह ये उम्मीदवार भी जनता के लिए समर्पित हैं. 

विजय ने लोगों से एक मौका देने की अपील करते हुए कहा कि उम्मीदवार अलग नहीं हैं और वे खुद भी अलग नहीं हैं, सब एक ही मकसद के साथ मैदान में हैं.

तमिलनाडु की राजनीति में यह एक बड़ा पल माना जा रहा है क्योंकि एक बड़े फिल्म स्टार का इस तरह सीधे चुनावी मैदान में उतरना और पूरे राज्य में उम्मीदवार खड़े करना यह दिखाता है कि TVK इस चुनाव को पूरी गंभीरता से लड़ने के लिए तैयार है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement