तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के नतीजे 4 मई को घोषित किए गए. यहां चेपॉक-तिरुवल्लिकेनी विधानसभा की सीट से द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (DMK) के उदयनिधि स्टालिन ने जीत दर्ज की. उन्होंने TVK सेलवम. डी को 7140 वोटों से हराया. स्टालिन को 62992 वोट मिले. जबकि सेलवम. डी को 55852 वोट मिले. उनके अलावा इस सीट से बहुजन समाज पार्टी (BSP) से मोहम्मद यासर, ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (AIADMK) से आदिराजाराम और नाम तमिलर काची (NTK) से आयशा मैदान में थे.
उदयनिधि स्टालिन की सीट चेपॉक-तिरुवल्लिकेनी का क्या है हाल, हर अहम अपडेट जानने के लिए यहां क्लिक करें
उदयनिधि स्टालिन इस सीट से एक बार फिर चुनाव मैदान में हैं. यही निर्वाचन क्षेत्र उनके दादा और तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री एम करुणानिधि को 1996, 2001 और 2006 में लगातार तीन बार विधानसभा तक पहुंचा चुका है. उदयनिधि के 2021 में जीत दर्ज करने से पहले, द्रमुक के जे.अन्बलगन ने 2011 और 2016 में इस सीट पर जीत हासिल की थी. इस तरह यह इलाका लंबे समय से द्रमुक का मजबूत गढ़ बना हुआ है.
तमिलनाडु रिजल्ट 2026: किस सीट पर कौन जीता, कौन हारा? यहां चेक करें Full List of Winners
चेपॉक- तिरुवल्लिकेनी विधानसभा क्षेत्र (संख्या 19) चेन्नई के मध्य में स्थित एक ऐतिहासिक और घनी आबादी वाला शहरी इलाका है. यह क्षेत्र अपनी धार्मिक विविधता, सांस्कृतिक धरोहर और राजनीतिक अहमियत के लिए जाना जाता है. यहां प्रसिद्ध तिरुवल्लिकेनी पार्थसारथी मंदिर, चेपॉक पैलेस परिसर, मरीना के आसपास के इलाके और शहर के सबसे ज्यादा आबादी वाले रिहायशी क्षेत्र शामिल हैं.
चेपॉक–तिरुवल्लिकेनी का राजनीतिक इतिहास भी काफी समृद्ध रहा है. एम. करुणानिधि ने यहां से तीन बार जीत हासिल की थी, जबकि वर्तमान में इस सीट का प्रतिनिधित्व उधयनिधि स्टालिन कर रहे हैं. प्रशासनिक, सांस्कृतिक, खेल और धार्मिक दृष्टि से भी यह इलाका खास महत्व रखता है.
इस क्षेत्र के मतदाता सामाजिक, धार्मिक और पेशेवर रूप से काफी विविध हैं. यहां मुस्लिम बहुल इलाके, मंदिरों के आसपास बसे हिंदू समुदाय, ईसाई अल्पसंख्यक, पुराने स्थानीय परिवार, असंगठित क्षेत्र के मजदूर, व्यापारी, छात्र और प्रवासी लोग निवास करते हैं.
aajtak.in