सिर्फ 1 वोट से मिली जीत... 5 राज्यों के नतीजों के बीच इस कैंडिडेट की खूब चर्चा

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में बेहद चौंकाने वाले नतीजे सामने आए हैं. सुपरस्टार विजय की पार्टी टीवीके ने अपने पहले ही चुनाव में शानदार जीत दर्ज की है. विजय ने पेरम्बूर और ईस्ट त्रिची, दोनों सीटों पर जीत हासिल की है.

Advertisement
टीवीके ने 108 सीटें जीतकर इतिहास रच दिया है. (Photo: ITG) टीवीके ने 108 सीटें जीतकर इतिहास रच दिया है. (Photo: ITG)

नागार्जुन

  • तिरुप्पत्तूर,
  • 05 मई 2026,
  • अपडेटेड 2:35 PM IST

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के परिणाम घोषित हो चुके हैं. तमिलगा वेत्री कझगम (टीवीके) ने राज्य में सबसे अधिक सीटें जीतकर इतिहास रच दिया है. इस बीच तमिलनाडु विधानसभा की एक सीट चर्चा का विषय बनी हुई है, क्योंकि यहां डीएमके उम्मीदवार को मात्र 1 वोट से हार मिली है.

डीएमके मंत्री के.आर. पेरियाकरुप्पन को तिरुप्पत्तूर विधानसभा सीट पर सिर्फ एक वोट के अंतर से पराजय मिली. यह नतीजा दिखाता है कि चुनाव में एक-एक वोट किस तरह किस्मत बदल सकती है.

Advertisement

राज्य के सहकारिता मंत्री के.आर. पेरियाकरुप्पन को टीवीके उम्मीदवार सीनिवास सेतुपति आर ने पराजित कर दिया. मतगणना पूरी होने के बाद सेतुपति को मात्र एक वोट अतिरिक्त मिला और इसी के आधार पर उन्हें जीत हासिल हुई. सेतुपति को कुल 83,375 वोट मिले, जबकि पेरियाकरुप्पन को मात्र एक वोट से हार का सामना करना पड़ा.

बेहद कम अंतर के कारण यह मुकाबला हाल के चुनावी इतिहास के सबसे करीबी मुकाबलों में से एक बन गया है. इसकी तुलना उन उदाहरणों से की जा सकती है, जहां उम्मीदवार केवल एक वोट से जीते या हारे हैं. यह परिणाम बताता है कि प्रत्याशी की किस्मत मात्र एक वोट से भी बदल सकती है.

वहीं, जानकारी के मुताबिक डीएमके इस मामले में कानूनी रास्ता अपनाएगी. डीएमके 1 वोट से हारे उम्मीदवार के चुनाव परिणाम को चुनौती देगी. डीएमके इस मामले में मद्रास हाईकोर्ट में अपील कर सकती है.

Advertisement

बता दें, तमिलनाडु की सभी 234 विधानसभा सीटों के लिए वोटों की गिनती पूरी हो चुकी है, जिसमें तमिलगा वेट्री कझगम (टीवीके) चुनावी परिणामों में विजेता के रूप में उभरी है.

टीवीके ने 108 सीटें जीतकर अपने प्रतिद्वंद्वियों से काफी आगे निकलते हुए राज्य में एक बड़ी राजनीतिक सफलता हासिल की. डीएमके 59 सीटों के साथ दूसरे स्थान पर रही, जबकि एआईएडीएमके 47 सीटों के साथ तीसरे स्थान पर रही.

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस 5 सीटें जीतने में कामयाब रही और पीएमके ने 4 सीटें हासिल कीं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement