West Bengal Assembly Election 2026: शुभेंदु अधिकारी पर 25 आपराधिक मामले, चुनावी हलफनामे में बताई इतनी संपत्ति

BJP के नेता शुभेंदु अधिकारी ने नंदीग्राम विधानसभा सीट के लिए नामांकन दाखिल कर दिया है. हलफनामे में उन्होंने अपने ऊपर 25 आपराधिक मामलों का विवरण दिया है.

Advertisement
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए दो चरणों में 23 और 29 अप्रैल को मतदान होगा. (Photo: PTI) पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए दो चरणों में 23 और 29 अप्रैल को मतदान होगा. (Photo: PTI)

अनुपम मिश्रा

  • कोलकाता,
  • 30 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 11:32 PM IST

पश्चिम बंगाल में नेता प्रतिपक्ष और BJP के कद्दावर नेता शुभेंदु अधिकारी ने आज नंदीग्राम विधानसभा सीट के लिए नामांकन दाखिल कर दिया. नामांकन दाखिल करने के दौरान दिए गए हलफनामे में शुभेंदु अधिकारी ने अपने ऊपर चल रहे 25 आपराधिक मामलों का विवरण दिया है.

हलफनामे में मानहानि, मनी लॉन्डरिंग, वैमनस्य फैलाने और दंगा करने जैसे आपराधिक मामले शामिल हैं. इनमें से सभी मामले 2021 के बाद के हैं जब शुभेंदु अधिकारी ने तृणमूल कांग्रेस छोड़कर BJP ज्वाइन कर ली थी. हलफनामे में उन्होंने अपनी सालाना कमाई (2024-2025) 17,38,590 रुपये बताई है.

Advertisement

आज तक से खास बातचीत में शुभेंदु अधिकारी ने बताया कि उन्होंने अपने ऊपर चल रहे 25 आपराधिक मामलों की तालिका और विवरण नामांकन भरते वक्त अपने हलफनामे में दिया है.

शुभेंदु अधिकारी का कहना है कि ये सभी फर्ज़ी मामले हैं और राजनीति से प्रेरित है. शुभेंदु अधिकारी ने हलफनामे में ये भी बताया है कि किसी भी आपराधिक मामले में उन्हें सजा नहीं हुई है.

शुभेंदु अधिकारी ने सोमवार को पूर्वी मिदनापुर के हल्दिया के एसडीओ कार्यालय में अपना नामांकन दाख़िल किया. इस दौरान लगभग एक किलोमीटर की रैली करने के बाद शुभेंदु अधिकारी सैकड़ो कार्यकर्ताओं के साथ नामांकन दाख़िल करने पहुंचे. आज शुभेंदु अधिकारी के इस कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के अलावा पश्चिम बंगाल BJP के पूर्व अध्यक्ष दिलीप घोष भी शामिल हुए.

बता दें, पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए दो चरणों में 23 और 29 अप्रैल को मतदान होगा, जबकि मतगणना 4 मई को की जाएगी.

ममता बनर्जी ने दिया अमित शाह की टिप्पणी का जवाब 

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के एक बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी है, अमित शाह ने टीएमसी सरकार के खिलाफ चार्जशीट जारी करते हुए आरोप लगाए थे. अमित शाह ने 2021 विधानसभा चुनाव के दौरान लगी  ममता की चोट पर भी सवाल उठाए. ममता बनर्जी ने इसपर पलटवार करते हुए कहा, “वे कहते हैं कि मैं चुनाव के समय पट्टी बांधकर घूमती हूं. मैं कई बार मौत के मुंह से वापस लौटी हूं. जाकर डॉक्टर की रिपोर्ट देखिए."

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement