भाजपा मुख्यालय में 'महाजश्न' की तैयारी, शाम 6 बजे BJP मुख्यालय जाएंगे पीएम मोदी

पश्चिम बंगाल और असम के रुझानों में भाजपा की जबरदस्त बढ़त के बाद दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में जश्न का माहौल है. इस ऐतिहासिक सफलता पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम 6:30 बजे मुख्यालय पहुंचकर कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे.

Advertisement
 शाम 6:30 बजे कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे पीएम मोदी (Photo-PTI) शाम 6:30 बजे कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे पीएम मोदी (Photo-PTI)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 04 मई 2026,
  • अपडेटेड 1:02 PM IST

भारतीय जनता पार्टी के लिए आज का दिन कई मायनों में खास है. पश्चिम बंगाल और असम विधानसभा चुनावों के रुझानों के बाद अब पार्टी दफ्तर में जश्न की तैयारी चल रही है. इस बड़ी जीत का जश्न मनाने और कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम भाजपा मुख्यालय पहुंचेंगे.

पश्चिम बंगाल की 293 सीटों (एक पर चुनाव टला) में से भाजपा 188 सीटों पर बढ़त बनाकर बहुमत के जादुई आंकड़े (148) को काफी पीछे छोड़ चुकी है. ममता बनर्जी के गढ़ कहे जाने वाले बंगाल में यह भाजपा की अब तक की सबसे बड़ी और निर्णायक बढ़त है. 

Advertisement

दूसरी ओर, असम में भी भाजपा सत्ता की हैट्रिक लगाने की ओर मजबूती से बढ़ रही है, जहां 126 में से 99 सीटों पर भाजपा और उसके सहयोगी दल आगे चल रहे हैं. इसी जीत के जश्न के लिए बीजेपी मुख्यालय में एक कार्यक्रम रखा गया है. प्रधानमंत्री शाम करीब 6:30 बजे भाजपा मुख्यालय पहुंचेंगे. उनके स्वागत के लिए मुख्यालय में विशेष तैयारियां की गई हैं. 

यह भी पढ़ें: बंगाल में एक-दो नहीं कुल सात 'M' फैक्टर, बीजेपी या टीएमसी किसके लिए फायदेमंद?

यहां पीएम मोदी न केवल जीत के जश्न में शामिल होंगे, बल्कि देशभर के पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित भी करेंगे. माना जा रहा है कि पीएम का यह संबोधन 2026 के राजनीतिक भविष्य की नई दिशा तय करेगा.

आपको बता दें कि बंगाल में रुझानों ने कई दिग्गजों को संकट में डाल दिया है. भवानीपुर में ममता बनर्जी और शुभेंदु अधिकारी के बीच हर राउंड के साथ धड़कनें बढ़ाने वाला मुकाबला चल रहा है, वहीं नंदीग्राम में शुभेंदु अधिकारी बढ़त बनाए हुए हैं. टीएमसी के कई कद्दावर मंत्री जैसे उदयभान गुहा और शशि पांजा रुझानों में पीछे चल रहे हैं, जो बंगाल में सत्ता विरोधी लहर की गहराई को दर्शाते हैं. भाजपा ने उत्तर बंगाल, जंगलमहल और इंडस्ट्रियल बेल्ट में क्लीन स्वीप जैसे संकेत दिए हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement