पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजों को लेकर सियासी हलचल अपने चरम पर है. आज 4 मई को मतगणना के साथ यह साफ हो जाएगा कि राज्य की सत्ता किसके हाथ में जाएगी. भवानीपुर सीट पर सभी की नजरें टिकी हैं, जहां से मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (AITC) एक बार फिर मैदान में हैं. उनके सामने भाजपा से शुभेंदु अधिकारी, कांग्रेस से प्रदीप प्रसाद और CPM से श्रीजीब बिस्वास चुनावी मुकाबले को दिलचस्प बना रहे हैं. दो चरणों में हुए मतदान के बाद अब जनता का फैसला ईवीएम से बाहर आने वाला है. वोटों की गिनती शुरू हो चुकी है.
यहां देखें लाइव अपडेट्स...
ममता बनर्जी की सीट भबानीपुर का क्या है हाल, हर अहम अपडेट जानने के लिए यहां क्लिक करें
09:15AM: बंगाल में अब जो रुझान सामने आ रहे हैं, उसमें आंकड़ा बदलता नजर आ रहा है.
08:54AM: अब तक की मतगणना के बाद शुरुआती रुझानों में ममता बनर्जी पीछे चल रही हैं.
08:39AM: अब तक के वोटों की गिनती में भवानीपुर सीट से शुभेंदु अधिकारी ममता बनर्जी से आगे चल रहे हैं.
08:29AM: वोटों की गिनती शुरू होने के बाद रुझान आना शुरू हो गए हैं. टीएमसी और बीजेपी में कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है.
8AM: कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच वोटों की गिनती शुरू हो चुकी है.
7:42AM: भवानीपुर में 20 राउंड में पूरी होगी वोटों की गिनती
7:29AM: पश्चिम बंगाल के मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनोज कुमार अग्रवाल ने कहा कि सभी इंतजाम पूरे हो चुके हैं. हमारे RO (रिटर्निंग ऑफिसर), ARO (सहायक रिटर्निंग ऑफिसर), मतगणना एजेंट और मतगणना सुपरवाइजर सभी तैयार हैं. उन्हें कई बार ट्रेनिंग दी जा चुकी है. सब कुछ नियमों के मुताबिक ही होगा. मतगणना केंद्रों के लिए CAPF की 200 कंपनियां तैनात की गई हैं.
6:44AM: भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र के सखावत मेमोरियल स्कूल स्थित मतगणना केंद्र के बाहर TMC और BJP के मतगणना एजेंटों के बीच तीखी बहस हो गई. राज्य की 293 विधानसभा सीटों के लिए वोटों की गिनती आज सुबह 8 बजे शुरू होगी.
6:05AM: कोलकाता के भबानीपुर में काउंटिंग शुरू होने से पहले तनावपूर्ण स्थिति देखने को मिली. काउंटिंग एजेंट्स के बीच नारेबाजी हुई और एंट्री को लेकर विवाद भी खड़ा हो गया. मौके पर तैनात सुरक्षा बलों ने स्थिति को काबू किया. यह सीट हाई-प्रोफाइल मानी जाती है और यहां मुकाबला काफी कड़ा माना जा रहा है.
6AM: वोटों की गिनती से पहले काउंटिंग सेंटर पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है. राज्य में 2026 के विधानसभा चुनाव के लिए दो चरणों में वोटिंग पूरी हुई, जिसमें 2 मई को दो सीटों के 15 बूथों पर दोबारा वोटिंग हुई.
5AM: ममता बनर्जी ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि जानकारी मिल रही है कि जानबूझकर लोडशेडिंग की जा रही है. हुगली के श्रीरामपुर, नदिया के कृष्णनगर से लेकर बर्धमान के आउसग्राम और कोलकाता के क्षुदिराम अनुशीलन केंद्र तक ऐसी घटनाएं सामने आई हैं, जहां बार-बार बिजली काटी जा रही है, सीसीटीवी कैमरे बंद किए जा रहे हैं और स्ट्रॉन्ग रूम के आसपास वाहनों की आवाजाही देखी जा रही है. मैं पार्टी कार्यकर्ताओं से अपील करती हूं कि जिस तरह मैं खुद निगरानी रख रही हूं, आप भी जागकर स्ट्रॉन्ग रूम की सुरक्षा और जनता के वोटों की रक्षा करें. कहीं कोई संदिग्ध दिखे, तो तुरंत शिकायत दर्ज कराएं और सीसीटीवी फुटेज की मांग करें.
पश्चिम बंगाल रिजल्ट 2026: किस सीट पर कौन जीता, कौन हारा? यहां चेक करें Full List of Winners
भवानीपुर को माना जाता है ममता बनर्जी का मजबूत गढ़
भवानीपुर को कोलकाता के सबसे प्रतिष्ठित और राजनीतिक रूप से अहम विधानसभा क्षेत्रों में गिना जाता है, राजधानी के केंद्र में स्थित है और कोलकाता दक्षिण लोकसभा सीट का हिस्सा है. यह इलाका आठ नगर निगम वार्डों (63, 70, 71, 72, 73, 74, 77 और 82) में फैला हुआ है. ऐतिहासिक रूप से ब्रिटिश काल में एक छोटे गांव से विकसित होकर यह क्षेत्र बंगाल पुनर्जागरण का केंद्र बना, जहां कई दिग्गज साहित्यकारों, नेताओं और कलाकारों ने अपनी छाप छोड़ी.
बंगाल विधानसभा चुनाव रिजल्ट 2026 का हर अहम अपडेट यहां चेक करें
राजनीतिक दृष्टि से भवानीपुर लंबे समय से चर्चा में रहा है, लेकिन हाल के वर्षों में यह मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की परंपरागत सीट के रूप में जाना जाता है. 2011 के बाद से तृणमूल कांग्रेस ने यहां लगातार मजबूत पकड़ बनाए रखी है, और ममता बनर्जी ने उपचुनावों में बड़ी जीत दर्ज की है. हालांकि 2021 के विधानसभा चुनाव में नंदीग्राम में हार के बाद वह इसी सीट से विधानसभा में लौटीं और फिर भारी मतों से जीत हासिल की.
भवानीपुर में हेरिटेज इमारतें हैं. यहां कालीघाट मंदिर, नेताजी भवन, एसएसकेएम अस्पताल और फोरम मॉल जैसे महत्वपूर्ण स्थल हैं, जबकि मेट्रो और प्रमुख सड़कों के जरिए इसकी कनेक्टिविटी मजबूत है. वोटिंग पैटर्न की बात करें तो यह पूरी तरह शहरी सीट है, जहां समय-समय पर मतदान प्रतिशत में उतार-चढ़ाव देखने को मिला है, लेकिन राजनीतिक रूप से यह सीट ममता बनर्जी का गढ़ बनी हुई है.
aajtak.in