केरल की राजधानी में बीजेपी की शानदार एंट्री, तिरुवनंतपुरम की तीनों सीटों पर कब्जा

भारतीय जनता पार्टी ने केरल में तिरुवनंतपुरम क्षेत्र की तीन सीटों पर जीत दर्ज की है. राज्य में करीब 100 सीटों के साथ UDF सरकार बनाने जा रहा है. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने जीत के बाद कहा कि अब राज्य में असली वेलफेयर और आर्थिक सशक्तिकरण की शुरुआत होगी.

Advertisement
बीबी गोपकुमार, राजीव चन्द्रशेखर और वी मुरलीधरन ने जीत दर्ज की है (Photo- ITG) बीबी गोपकुमार, राजीव चन्द्रशेखर और वी मुरलीधरन ने जीत दर्ज की है (Photo- ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 04 मई 2026,
  • अपडेटेड 8:12 PM IST

केरल विधानसभा चुनाव 2026 में भले ही सत्ता का ताज कांग्रेस नेतृत्व वाले यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (UDF) के सिर सजा हो, लेकिन भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने राज्य की राजनीति में एक अहम और प्रतीकात्मक सफलता हासिल की है. BJP ने राजधानी तिरुवनंतपुरम की तीन विधानसभा सीटों पर जीत दर्ज की है. इससे पहले तिरुवनंतपुरम मेयर चुनाव भी बीजेपी ने जीता था.

Advertisement

नेमम सीट, जिसे लंबे समय से BJP का गढ़ माना जाता रहा है, एक बार फिर पार्टी के खाते में गई. यहां वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने CPI(M) के दिग्गज नेता और मंत्री वी शिवनकुट्टी को 3,590 वोटों से हराया. कांग्रेस के युवा नेता केएस सबरीनाथन तीसरे स्थान पर रहे.

वहीं, कझाकोोट्टम सीट पर पूर्व केंद्रीय मंत्री वी मुरलीधरन की जीत ने BJP के लिए एक और बड़ी उपलब्धि दर्ज की. इसके अलावा, चथन्नूर सीट पर BJP उम्मीदवार बीबी गोपाकुमार ने कड़े मुकाबले में अपने प्रतिद्वंद्वियों को हराकर सीट अपने नाम की. हालांकि इन जीतों के बावजूद राज्य की सत्ता UDF के हाथ में चली गई, लेकिन BJP का यह प्रदर्शन केरल जैसे राज्य में उसके विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण संकेत माना जा रहा है.

Advertisement

खड़गे ने कार्यकर्ताओं को दी बधाई

UDF की बड़ी जीत के बाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि अब राज्य में असली वेलफेयर और वास्तविक आर्थिक सशक्तिकरण की शुरुआत होगी. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा, 'केरल के हर मतदाता का धन्यवाद, जिन्होंने कांग्रेस और UDF पर भरोसा जताया. हम राज्य की खोई हुई गरिमा को वापस लाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.' खड़गे ने पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओं और सहयोगी दलों के प्रयासों को भी इस जीत का श्रेय दिया.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement