Exit polls: पांच राज्यों में किसकी बन रही सरकार? यहां पढ़ें Poll of Polls का अनुमान

पश्चिम बंगाल, असम, केरल, पुडुचेरी और तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के फाइनल नतीजे 4 मई को आए, लेकिन आज एग्जिट पोल के सर्वे ने बहुत हद तक सियासी तस्वीर साफ कर दी है. असम में बीजेपी सत्ता की हैट्रिक तो बंगाल में पहली बार कमल खिलता दिख रहा है. केरल में लेफ्ट की विदाई तो तमिलनाडु में विजय की विक्ट्री होती दिख रही है.

Advertisement
पांच राज्यों में किसकी बनेगी सरकार (Photo-ITG) पांच राज्यों में किसकी बनेगी सरकार (Photo-ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 29 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 11:21 PM IST

देश के चार राज्य और एक केंद्र शासित प्रदेश में हुए विधानसभा चुनाव के नतीजे की तस्वीर 4 मई को साफ होगी. इससे पहले बंगाल में आखिरी चरण के मतदान के बाद सभी राज्यों के एग्जिट पोल जारी किए गए. एग्जिट पोल के जरिए अलग-अलग राज्य में किस दल या गठबंधन को कितनी सीटें मिल रही हैं, इसका अनुमान लगाया गया. 

Advertisement

पांच राज्यों के चुनाव में सबकी नजरें पश्चिम बंगाल में टिकी हैं, जहां ममता बनर्जी और बीजेपी के बीच कांटे की टक्कर है. एग्जिट पोल के सात सर्वे को लेकर पोल ऑफ पोल्स किया गया है, जिसमें जेवीसी, पी-मार्क, मैट्रिज, पीपुल्स पल्स, चाणक्य स्ट्रैटेजीज, पोल डायरी और जनमत पोल्स एजेंसी के सर्वे शामिल हैं. 

असम में बीजेपी गठबंधन सत्ता की हैट्रिक लगाती हुई नजर आ रही है. केरल में दस साल बाद सरकार बदल रही है.  तमिलनाडु में एक्टर विजय की सियासी विक्ट्री होती दिख रही है और कांग्रेस और डीएमके के गठबंधन पीछे रह सकता है जबकि पुड्डुचेरी में बीजेपी गठबंधन अपना दबदबा बनाए रखा. अलग-अलग राज्यों के एग्जिट पोल क्या कह रहे हैं और पोल्स ऑफ पोल के मुताबिक क्या अनुमान है. 

बंगाल में पहली बार बीजेपी की सरकार

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में पोल्स ऑफ पोल के मुताबिक ममता बनर्जी सत्ता में बनी रहेंगे और बीजेपी भी बहुत ज्यादा पीछे नहीं है.  पोल्स ऑफ पोल के लिहाज से टीएमसी को 147 सीटें मिल सकती हैं तो बीजेपी को 137 सीटें मिलने का अनुमान है. कांग्रेस और लेफ्ट को 2-2 सीटें जबकि अन्य को 6 सीटें मिल सकती हैं.

Advertisement

असम में बीजेपी की सत्ता की हैट्रिक?

असम विधानसभा चुनाव में पोल्स ऑफ पोल के मुताबिक बीजेपी सत्ता की हैट्रिक लगाती नजर आ रही है. पोल ऑफ पोल्स में बीजेपी को 88 सीटें मिल रही हैं तो कांग्रेस को 27 सीटें ही मिल सकती है. इसके अलावा अन्य के खाते में 7 सीटें जा सकती है. 

केरल में सत्ता परिवर्तन का अनुमान?

केरल विधानसभा चुनाव में लेफ्ट को झटका तो कांग्रेस की सत्ता में वापसी हो रही है. पोल ऑफ पोल्स के मुताबिक कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूडीएफ को 77 सीटें मिल रही हैं तो लेफ्ट के अगुवाई वाले एलडीएफ को 59 सीटें मिल सकती हैं. इसके अलावा बीजेपी को 2 सीटें तो अन्य को भी 2 सीटें जा सकती है. 

तमिलनाडु में किसे मिलेगी विजय? 

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में डीएमके और कांग्रेस गठबंधन का दबदबा कायम रह सकता है. पोल ऑफ पोल्स के मुताबिक राज्य में डीएमके गठबंधन को 130 सीटें मिल सकती है तो AIADMK गठबंधन को 65 सीटें मिलती नजर आ रही हैं. अभिनेता से नेता बने विजय की पार्टी टीवीके को 31 सीटें मिल सकती है. अन्य के हिस्से में 8 सीटें मिलने का अनुमान है. 

पुडुचेरी में किसकी बन रही सरकार?

केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी के विधानसभा चुनाव में बीजेपी गठबंधन का दबदबा बरकरार रह सकता है. पोल ऑफ पोल्स के मुताबिक बीजेपी गठबंधन को 17 सीटें मिल सकती है तो कांग्रेस गठबंधन को 9 सीटें मिलने का अनुमान है. इसके अलाव अन्य के खाते में 3 सीटें जा सकती हैं. 

Advertisement

देश के पांच राज्यों में हुए चुनाव में ज्यादातर राज्यों में सत्ताधारी पार्टियां अपनी सत्ता को बचाए रख सकती है. केरल में ही सत्ता बदलती दिख रही है, जहां पर पिनराई विजयन की अगुवाई में लेफ्ट को दस साल के बाद करारी मात मिल सकती है. बंगाल में जरूर बीजेपी और टीएमसी के बीच कांटे की टक्कर है, लेकिन ममता बनर्जी बहुमत के एकदम करीब खड़ी हैं. 

 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement