बंगाल: TMC के लिए चुनाव प्रचार करना सरकारी अफसर को पड़ा भारी, EC ने किया सस्पेंड

चुनाव आयोग ने प्रशासनिक निष्पक्षता बनाए रखने के लिए खंडाघोष की जॉइंट बीडीओ ज्योत्सना खातून को निलंबित कर दिया है. उन पर सरकारी पद का दुरुपयोग कर तृणमूल कांग्रेस के लिए प्रचार करने का गंभीर आरोप है.

Advertisement
एआरओ ज्योत्सना खातून टीएमसी के लिए चुनाव प्रचार कर रही थीं. (Photo-ITG) एआरओ ज्योत्सना खातून टीएमसी के लिए चुनाव प्रचार कर रही थीं. (Photo-ITG)

aajtak.in

  • कोलकाता,
  • 04 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 11:14 AM IST

चुनाव आयोग (ECI) ने पश्चिम बंगाल में निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने की दिशा में एक कड़ा कदम उठाते हुए एक राज्य सरकार की अधिकारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने का आदेश दिया है. ड्यूटी में लापरवाही और खुले तौर पर राजनीतिक दल के लिए प्रचार करने के ठोस सबूत मिलने के बाद आयोग ने यह एक्शन लिया है.

निलंबित की गई अधिकारी ज्योत्सना खातून खंडाघोष विकास खंड में जॉइंट बीडीओ के पद पर तैनात थीं. चुनाव के मद्देनजर उन्हें 259-खंडाघोष विधानसभा क्षेत्र के लिए सहायक रिटर्निंग ऑफिसर (ARO) की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी भी सौंपी गई थी.

Advertisement

मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) से मिले एक पत्र और रिपोर्ट के आधार पर आयोग ने पाया कि ज्योत्सना खातून ने अपने पद की मर्यादा का उल्लंघन किया और सक्रिय रूप से एक राजनीतिक दल के पक्ष में प्रचार किया. आयोग ने इसे 'कर्तव्य की उपेक्षा' का गंभीर मामला मानते हुए उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्यवाही शुरू करने का निर्देश दिया है.

यह भी पढ़ें: फैक्ट चेक: आर्मी एक्शन का ये वीडियो पश्चिम बंगाल का नहीं है, जानिये इसकी हकीकत

चुनाव आयोग की इस कार्रवाई को चुनाव ड्यूटी में तटस्थता बनाए रखने के सख्त संदेश के रूप में देखा जा रहा है. आयोग ने साफ किया है कि चुनाव से जुड़े किसी भी अधिकारी द्वारा किसी राजनीतिक दल के पक्ष में काम करना नियमों का गंभीर उल्लंघन है और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी.

Advertisement

आयोग के निर्देशों को तत्काल प्रभाव से लागू किया जाना है. आयोग ने राज्य सरकार को 04 अप्रैल, 2026 की सुबह 11:00 बजे तक इस निलंबन आदेश के अनुपालन की रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया है. इसके अलावा खंडाघोष के जॉइंट बीडीओ और एआरओ के खाली हुए पद को भरने के लिए तत्काल नए नामों का प्रस्ताव भेजने को भी कहा गया है.
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement