Jharkhand Election: कांग्रेस और JMM ने मिलाया हाथ, जल्द आएगी उम्मीदवारों की पहली लिस्ट

झारखंड विधानसभा चुनाव कांग्रेस और झारखंड मुक्ति मोर्चा एक साथ मिलकर लड़ेंगे. इस बात की जानकारी पार्टी के बड़े नेताओं ने दी. राहुल गांधी के दौरे के बाद कांग्रेस उम्मीदवारों की घोषणा करेगी.

Advertisement
 कांग्रेस और JMM एक साथ लड़ेंगे चुनाव कांग्रेस और JMM एक साथ लड़ेंगे चुनाव

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 17 अक्टूबर 2024,
  • अपडेटेड 5:07 PM IST

झारखंड विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो गया है. उसके बाद तमाम राजनीतिक पार्टियां अपने-अपने समीकरण साधने में लगी हैं. इसी बीच कांग्रेस और झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) ने एक साथ मिलकर चुनाव लड़ने का फैसला किया है. इस बात की जानकारी पार्टी के बड़े नेताओं ने दी. अभी कुछ ही दिनों पहले ही झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी से मुलाकात की थी.

Advertisement

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के जनरल सेक्रेटरी और कांग्रेस पार्टी के झारखंड चुनाव इंचार्ज गुलाम अहमद मीर ने कहा कि उम्मीदवारों की पहली लिस्ट पार्टी 19 अक्टूबर के बाद जारी करेगी. मीर ने आगे कहा कि 2019 की तरह, हम राज्य में अपने गठबंधन सहयोगियों के साथ विधानसभा चुनाव लड़ेंगे. सीट बंटवारे को लगभग अंतिम रूप दे दिया गया है और जल्द ही इस पर अंतिम फैसला लिया जाएगा. हम उम्मीदवारों की पहली सूची 19 अक्टूबर के बाद जारी करेंगे. 

मीर ने कहा कि हमारे नेता राहुल गांधी राज्य के कई संगठनों और समुदायों के साथ 19 अक्टूबर को बैठक करेंगे. साथ ही उन्होंने कहा कि पार्टी आत्मविश्वास से भरी है और हम ये चुनाव जीत रहे हैं. मीर ने कहा कि हम जेएमएम के साथ मिलकर राज्य के विकास के लिए काम करेंगे. वहीं झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पहले ही कह चुके हैं कि जेएमएम के नेतृत्व में गठबंधन झारखंड की कुल 81 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगा. 

Advertisement

जनवरी 2025 में हो रहा है कार्यकाल समाप्त
झारंखड में दो चरणों में चुनाव होंगे. पहला चरण 13 नवंबर को और दूसरा चरण 20 नंवबर को होगा. वोटों की गिनती 23 नवंबर को होगी. झारखंड विधानसभा का कार्यकाल जनवरी 2025 में समाप्त हो रहा है. बता दें कि पिछले विधानसभा चुनाव में सत्तारूढ़ महागठबंधन को 47 सीटें मिली थीं. जिसमें जेएमएम को 27, कांग्रेस को 18, RJD और सीपीआई (एम) को एक-एक सीट पर जीत मिली थी.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement