बंगाल चुनाव से पहले हुमायूं कबीर को एक और झटका, अब पार्टी अध्यक्ष ने छोड़ा साथ

हुमायूं कबीर को एक और बड़ा झटका लगा है. उनकी आम जनता उन्नयन पार्टी (AJUP) के अध्यक्ष खोबायब अमीन ने अपने पद इस्तीफा दे दिया है. इससे पहले कबीर का एक कथित वीडियो टीएमसी ने वायरल किया था, जिसके बाद असदुद्दीन ओवैसी की एआईएमआईएम ने आम जनता उन्नयन पार्टी से गठबंधन तोड़ दिया था.

Advertisement
हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी के अध्यक्ष खोबायब अमीन ने इस्तीफा दिया. (Photo: PTI) हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी के अध्यक्ष खोबायब अमीन ने इस्तीफा दिया. (Photo: PTI)

तपस सेनगुप्ता

  • कोलकाता,
  • 10 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 7:32 PM IST

पश्चिम बंगाल की सियासत में एक और बड़ा घटनाक्रम सामने आया है. टीएमसी से अलग होकर अपनी आम जनता उन्नयन पार्टी बनाने वाले हुमायूं कबीर को एक और बड़ा झटका लगा है. आम जनता उन्नयन पार्टी (AJUP) के अध्यक्ष खोबायब अमीन ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. खोबायब अमीन ने अपने इस्तीफे में लिखा कि पार्टी के अध्यक्ष के रूप में काम करना उनके लिए सम्मान की बात रही, लेकिन मौजूदा परिस्थितियों और उनकी सामाजिक-धार्मिक जिम्मेदारियों के चलते उन्होंने यह निर्णय लिया है. 

Advertisement

उन्होंने कहा कि एक पीरजादा और एक फाउंडेशन के सचिव के रूप में समाज के प्रति उनकी जिम्मेदारियां बढ़ गई हैं, जिन पर वह पूरा ध्यान देना चाहते हैं. राजनीतिक सक्रियता के कारण इन जिम्मेदारियों पर असर पड़ रहा था, इसलिए उन्होंने पद छोड़ने का फैसला किया. अपने पत्र में अमीन ने पार्टी और उसके कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें अपने कार्यकाल के दौरान सभी का सहयोग मिला. उन्होंने पार्टी के उज्ज्वल भविष्य की कामना भी की और अपने साथियों के लिए शुभकामनाएं दीं.

बता दें कि हुमायूं कबीर वही नेता हैं जिन्होंने मुर्शिदाबाद में बाबरी मस्जिद मस्जिद बनाने और उसका शिलान्यास करने के फैसले से राजनीतिक हलचल पैदा की. तृणमूल कांग्रेस ने उनका एक वीडियो अपने सोशल मीडिया हैंडल से शेयर किया है, जिसमें कबीर मुस्लिमों को लेकर विवादित टिप्पणी करते नजर आ रहे हैं. वीडियो में हुमायूं कबीर कहते हैं, 'मुसलमान बेवकूफ हैं, हम उनके वोट बांटकर बीजेपी को मदद करेंगे. मुझे 1000 करोड़ का रुपये का ऑफर मिला है और 200 करोड़ रुपये एडवांस में मिल चुके हैं.' आजतक इस वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं करता है.

Advertisement

यह भी पढ़ें: 'बाबरी मस्जिद बनाने वाले के साथ से बेहतर 20 साल विपक्ष में बैठेंगे', हुमायूं कबीर के Viral वीडियो पर बोले अमित शाह

हुमायूं कबीर ने वायरल वीडियो को फर्जी बताया है. उन्होंने कहा है कि यह वीडियो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से बनाया गया है. तृणमूल कांग्रेस के आईटी सेल ने गुरुवार को इस वीडियो को अपने सोशल मीडिया हैंडल से शेयर किया. कुछ ही घंटों में हुमायूं कबीर की 'आम जनता उन्नयन पार्टी' और असदुद्दीन ओवैसी की 'ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन' के बीच गठबंधन टूट गया. एआईएमआईएम ने हुमायूं कबीर की पार्टी के साथ गठबंधन तोड़ने की घोषणा करते हुए कहा कि वह किसी भी ऐसे व्यक्ति या संगठन से जुड़ी नहीं रह सकती, जो मुसलमानों की गरिमा को कम करता हो. 

तृणमूल कांग्रेस के प्रवक्ता कुणाल घोष ने गुरुवार को कोलकाता में प्रेस कॉन्फ्रेंस की. उन्होंने वीडियो दिखाते हुए हुमायूं कबीर पर हमला बोला और उन्हें बीजेपी की बी-टीम बताया. टीएमसी प्रवक्ता ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की कुछ बी-टीम और सी-टीम तृणमूल कांग्रेस के वोट बांटने में मदद कर रही हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि हुमायूं कबीर और कई अन्य लोगों का इस्तेमाल मुस्लिम वोट बांटने के लिए किया जा रहा है. पत्रकारों ने शुक्रवार को कोलकाता में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से इस वीडियो को लेकर सवाल किया तो उन्होंने कहा कि बीजेपी भले ही 20 वर्षों तक सत्ता में न आए, लेकिन वह ऐसे किसी व्यक्ति से नहीं जुड़ सकती तो बाबरी मस्जिद बनाने की बात करता हो.'

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement