'सनातन के अपमान का जवाब तमिलनाडु की जतना वोट से देगी’, BJP का डीएमके पर वार

तमिलनाडु में सनातन धर्म को लेकर राजनीतिक बयानबाजी ने चुनावी माहौल को गर्मा दिया है. बीजेपी ने स्टालिन परिवार पर धार्मिक भावनाओं के अपमान का आरोप लगाते हुए इसे बड़ा चुनावी मुद्दा बनाया है. पार्टी का दावा है कि जनता, खासकर युवा और संत समाज, इस मुद्दे पर वोट के जरिए जवाब देगा.

Advertisement
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने कहा कि तमिलनाडु की जनता चुनाव में डीएमके को सनातन के अपमान का जवाब देगी. (Photo: PTI) बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने कहा कि तमिलनाडु की जनता चुनाव में डीएमके को सनातन के अपमान का जवाब देगी. (Photo: PTI)

aajtak.in

  • मदुरै,
  • 12 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 11:51 PM IST

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने रविवार को कहा कि तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन और उनके बेटे उदयनिधि स्टालिन को सनातन धर्म और हिंदू संस्कृति के अपमान के लिए मदुरै की जनता चुनाव में जवाब देगी. मदुरै में एक रोड शो के दौरान पीटीआई से बातचीत में नबीन ने कहा कि जनता और संत समाज यह सुनिश्चित करेगा कि ऐसे बयानों के लिए डीएमके को चुनाव में सजा मिले.

Advertisement

उन्होंने आरोप लगाया कि जिस तरह स्टालिन और उनके बेटे ने सनातन धर्म का अपमान किया है, तलिननाडु की जनता और साधु-संत इसका जवाब देंगे. बता दें कि उदयनिधि स्टालिन ने कुछ साल पहले सनातन धर्म की ​तुलना डेंगू-मलेरिया जैसी बीमारियों से की थी और इसे जड़ से मिटाने की बात कही थी.

नितिन नवीन ने दावा किया कि तमिलनाडु में जनता का मूड बदल चुका है और अब राज्य में एनडीए सरकार बनने का रास्ता साफ हो रहा है. उन्होंने कहा कि लोग डीएमके सरकार के भ्रष्टाचार और रोजगार देने में नाकामी से नाराज हैं.

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने यह भी आरोप लगाया कि राज्य में नशे का कारोबार बढ़ रहा है और इसमें सत्तारूढ़ दल डीएमके की भूमिका पर सवाल उठ रहे हैं. उन्होंने कहा कि तमिलनाडु का युवा नशे की गिरफ्त में जा रहा है, जो चिंता का विषय है.

Advertisement

उन्होंने कहा कि तमिलनाडु में विकास की धीमी रफ्तार, भ्रष्टाचार और धार्मिक भावनाओं के अपमान ने डीएमके सरकार के खिलाफ माहौल बना दिया है, जो चुनाव में सत्ता परिवर्तन के रूप में दिखेगा. बता दें कि तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के लिए 23 अप्रैल को एक चरण में मतदान संपन्न होगा और नतीजे 4 मई को आएंगे. राज्य में बीजेपी अन्ना द्रमुक के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ रही है, वहीं डीएमके गठबंधन में कांग्रेस शामिल है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement